
बिशप स्वामी ने किया क्रिसमस की झांकी का शुभारंभ, कैरोल गीत गाए
झाबुआ. स्थानीय कैथोलिक चर्च परिसर में कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप स्वामी डॉ. बसील भूरिया ने क्रिसमस पर्व की मुख्य झांकी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद झांकी का अवलोकन कर समाजजन के बीच केक काटा एवं आर्शीवचन प्रदान किए।
क्रिसमस पर प्रतिवर्ष कैथोलिक चर्च परिसर में मुख्य झांकी का निर्माण किया जाता है। इस बार यह झांकी कैथोलिक डायोसिस झाबुआ के पीआरओ फादरन् रॉकी शाह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तैयार की गई। इन्समें मुख्य आकर्षण प्रभु यीशु की गोशाला में होता बालक येसूजी का जन्म का वर्णन के साथ ही अलग-अलग केंद्रों पर प्रभु यीशु के जीवन का वर्णन करते हुए उनके संदेशों का प्रतिपादित किया जाएगा। इसके साथ ही विशेष आकर्षण में मुख्य रूप से राजवाड़ा का प्रवेश द्वार बनाया गया है। इसके साथ ही झांकी में झाबुआ के राजाओं के इतिहास का वर्णन रहेगा। यह झांकी कैथालिक डायोसिस के युवा एवं समाजजन द्वारा मिलकर करीब 10-12 दिनों में तैयार की गई। पूरी झांकी में आकर्षक बिजली सजावट की गई है।
कैथोलिक डायोसिस झाबुआ के विशप स्वामी डॉ. बसील भूरिया ने झांकी का शुभारंभ किया। उनके साथ कैथोलिक डायोसिस के पल्ली पुरोहित फादर प्रताप बारिया एवं सेमनरी से पधारे फादर कुजुर विशेष रूप से उपस्थित थे। बिशप स्वामी ने पूरी झांकी का अवलोकन किया। निकलेश डामोर ने बताया कि आनंद खडिय़ा एवं संगीत मंडल की ओर बालक यीशु के जन्मोत्सव के उपलक्ष में कैरोल गीत प्रस्तुत किए तथा केक समाजजनों को वितरित किया गया। बिशप स्वामी डॉ. भूरिया ने आर्शीवचन देते हुए कहाकि क्रिसमस का त्योहार समाजजन उत्साह और उल्लास के साथ मनाएं। प्रभु यीशु ने विश्व में सुख और शांति का संदेश दिया। आज हम समाजजनों सहित पूरे विश्व को उनके बताएं संदेशों पर चलने की आवश्यकता है। अंत में बिशप स्वामी ने सभी समाजजनों को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी। आभार कैथोलिक डायोसिस के पीआरओ फादर रॉकी शाह ने माना।
Published on:
24 Dec 2018 10:38 pm
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
