
दयानंद सेवाश्रम का स्वर्ण जयंती समारोह आज से
झाबुआ/थांदला. अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम थांदला के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 11 से 13 जनवरी तक जयंती समारोह के साथ वैदिक सम्मेलन होगा। इसमें नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य व सिक्किम के राज्यपाल गंगाप्रसाद के साथ केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत व जसवंतसिंह भाबर शामिल होंगे।
महर्षि दयानंद सेवाश्रम थांदला के अध्यक्ष विश्वास सोनी व संचालक आचार्य दयासागर ने बताया थांदला के महर्षि दयानंद सेवाश्रम की शुरुआत वर्ष 1968 में स्व. मोतीलाल नागर ने किराए के भवन में 25 बच्चों के साथ की थी। स्टेशन मास्टर स्व. रामकृष्ण बजाज, हंसमुखलाल सोनी, रामचंद्र सेनी, रामचंद्र परमार, परमानंद सोलंकी सहित नगर के चितंकजनों ने आश्रम की नींव जमाने के लिए भरसक प्रयास किए। समारोह में वैदिक प्रवक्ता के रूप में आचार्य वेद प्रकाश श्रोत्रित (दिल्ली), डॉ. सोमदेव शास्त्री (मुंबई), डॉ. कमल नारायण वेदाचार्य (रायपुर), आचार्य महेंद्रपाल आर्य (कोलकाता) व डॉ. कैलाश कर्मठ (संगीतज्ञ-कोलकाता) को आमंत्रित किया है। इनके अलावा वेद संगोष्ठी में डॉ.रमाशंकर शिरोमणी, डॉ. देशबंधु शास्त्री, डॉ. कुज्जदेव मनीषी, आचार्य शरदचंद्र शास्त्री, आनंदकुमार शास्त्री, सुरेश कुमार शास्त्री, कोमल कुमार नैष्ठिक, मुकेश कुमार शास्त्री, जनेंद्र कुमार शास्त्री, संतोष कुमार शास्त्री, व्यास नारायण शास्त्री, दिव्येशर शास्त्रीर्, तरुण कुमार शास्त्री, नीलेश कुमार शास्त्री आदि मौजूद रहेंगे।
11 जनवरी: सुबह 8 से महायज्ञ, साढ़े 10 बजे ध्वजारोहण, 11 से वैदिक सम्मेलन होगा। दोपहर 2 से वेद संगोष्ठी होगी। शाम 5 से सांस्कृतिक आयोजन होंगे। रात 8 से 10 बजे तक भजन संध्या होगी। पहले दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कांतिलाल भूरिया रहेंगे। अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के प्रधान सुरेशचंद्र आर्य करेंगे। विशेष अतिथि अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता, महामंत्री जोगेंद्र खट्टर, विधायक वीरसिंह भूरिया व वालसिंह मेड़ा और जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर व नपा अध्यक्ष बंटी डामोर मौजूद रहेंगे।
12 जनवरी: सुबह 8 से महायज्ञ, सुबह 11 से वैदिक सम्मेलन होगा। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आर्य वीरों द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। शाम 7 से रात 10 बजे तक वैदिक महासत्संग होगा। दूसरे दिन के मुख्य अतिथि नागालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य होंगे। अध्यक्षता एमडीएच मसाले के चैयरमेन महाशय धर्मपाल करेंगे। विशेष अतिथि सार्वदेशिक आर्यप्रतिनिधि सभा दिल्ली के महामंत्री प्रकाश आर्य, प्रधान धर्मपाल आर्य, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य व महर्षिसांदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन के अनुभाग अधिकारी अनूप मिश्रा मौजूद रहेंगे।
13 जनवरी: सुबह 8 से 10 के मध्य महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। 11 से दोपहर ढाई बजे तक वैदिक सम्मेलन व स्वर्ण जयंती समारोह होगा। मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल गंगाप्रसाद रहेंगे। अध्यक्षता मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान इंद्रप्रकाश गांधी करेंगे। विशेष अतिथि केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत व जसवंतसिंह भाबर मौजूद रहेंगे।
Published on:
11 Jan 2019 01:34 am
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
