30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में डॉग से क्रूरता पर मेनका गांधी हुई नाराज, हत्यारे सफाईकर्मियों के बाद CMO भी सस्पेंड

Maneka Gandhi Angry : मेनका गांधी की नाराजगी के बाद अब सीएमओ भी निलंबित। एक दिन पहले तीनो सफाई कर्मियों की सेवाएं समाप्त करने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झाबुआ

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Jun 2024, 8:29 AM IST

Maneka Gandhi Angry

Maneka Gandhi Angry :मध्य प्रदेश के झाबुआ में दो आवारा श्वानों की लाठियों से पीट पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले थांदला नगर परिषद के 3 दैनिक सफाई कर्मियों की सेवाएं समाप्त करने के बाद शुक्रवार को सीएमओ राजकुमार ठाकुर को भी सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पीपल फॉर एनिमल संस्था की प्रमुख मेनका गांधी ने भी नाराजगी जताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कारर्वाई की मांग की है।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि थांदला में 2 श्वानों की बेरहमी से हत्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नगर परिषद के तीन कर्मचारी लाठियों से दो श्वानों को बेरहमी से पीट रहे हैं। इस मामले में थांदला एसडीएम तरुण जैन ने सीएमओ को जांच कर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

आरोपी सफाईकर्मियों पर एक्शन

सामने आए वीडियो के आधार पर नगर परिषद में दैनिक सफाईकर्मी लखन पिता दिनेश चनाल, सावन पिता वीरेंद्र गौजा और विकास पिता कन्हैयालाल बालोदिया ने बिना सीएमओ की जानकारी में लाए उक्त कृत्य किया। इसलिए सीएमओ ने तीनों सफाईकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही, उनके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है।

पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया मुद्दा

दो श्वानों की हत्या से थांदला निवासी चिन्मय पिता विश्वास सोनी इतने द्रवित हुए कि वे दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध एफआइआर करवाने पहुंच गए। पुलिसकर्मी आनाकानी करने लगे तो चिन्मय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पीपल फॉर एनिमल संस्था की प्रमुख मेनका गांधी से उनकी सीधी बात करवा दी।