
झाबुआ से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां एक रसायन फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना जिले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र की है जहां की पार्थ रसायन फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आसपास का 500 मीटर का एरिया पूरी तरह से खाली करा दिया। राहत की बात ये है कि वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना आग आसपास की दूसरी फैक्ट्रियों में भी फैल सकती थी।
फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर खड़े आयशर वाहन के अंदर भरे बेरियल में आग लगी थी। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिस फैक्ट्री में आयशर वाहन में आग लगी वो रसायन की थी जिससे बड़े खतरे की आशंका थी। लिहाजा तुरंत प्रशासनिक अमला हरकत में आया और मेघनगर, झाबुआ, थांदला से फायर बिग्रेड को बुलाकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अनहोनी की आशंका के चलते फैक्ट्री के आसपास के 500 मीटर का एरिया प्रशासन के द्वारा खाली कराया गया ।
देखें वीडियो- दिव्य दरबार में लड़की ने धीरेन्द्र शास्त्री को दी फ्लाइंग kiss
Published on:
26 Jan 2024 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
