
MP ELECTION RESULT : इवीएम में बंद झाबुआ-अलीराजपुर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
झाबुआ.
झाबुआ में भाजपा के गुमान सिंह ने डा. विक्रांत भूरिया को लगभग 10 हजार वोटों से हरा दिया। कांग्रेस के पूर्व विधायक जेवियर मेडा को 32600 वोट मिले।
गुमान सिंह ६३३६१, विक्रांत भूरिया को 53168 वोट मिले।
पेटलावद में वाल सिंह मेडा (90559 वोट) ने निर्मला भूरिया (85444) को हरा दिया।
थांदला में कांग्रेस के वीर सिंह भूरिया(९५७२०) ने कल सिंह भाभर (६४५६९) को हरा दिया
पेटलावद में वाल सिंह मेडा (90559 वोट) ने निर्मला भूरिया (85444) को हरा दिया।
थांदला में कांग्रेस के वीर सिंह भूरिया(९५७२०) ने कल सिंह भाभर (६४५६९) को हरा दिया
आलीराजपुर में कांग्रेस के मुकेश पटेल (रावत) ८१३३८ ने दो बार के विधायक नागरसिंह चौहान(५९६९४) को हरा दिया।
13, पेटलावद 6, थांदला में 17 हजार से कांग्रेस आगे, झाबुआ में भाजपा 16 हजार से आगे
जोबट से शुरू से अंत तक माधो सिंह डावर आगे रहे, लेकिन अंतिम राउंड में पिछड़ गए और 8 सौ से अधिक वोट से हरा दिया।
माधो सिंह को ४११४८, कलावती को 42886 वोट मिले। यहां निर्दलीय प्रत्याशी विशाल रावत को 26540 वोट मिले।
विधानसभा चुनाव के रहस्य और रोमांच से पर्दा आज उठ जाएगा। सुबह 8 बजे से पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले बैलेट बाक्स खोलकर डाक मतपत्रों की गिनती का काम शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे तक प्रारंभिक रुझान आने लगेंगे और दोपहर 1 बजे तक यह पता चल जाएगा कि अगला विधायक कौन होगा। इस बार गणनास्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर के बाहर सडक़ पर प्रत्याशियों के समर्थकों को खड़े नहीं रहने दिया जाएगा। उन्हें कृषि उपज मंडी के पास रोक दिया जाएगा। तीनों विधानसभा सीटों पर 24 प्रत्याशी खड़े हैं। सोमवार को पूरे दिन राजनीतिक हलकों के साथ आम जनता में भी हलचल मची रही।
दोपहर १२.४५ बजे :
झाबुआ - पांच राउंड में भाजपा से गुमान सिंह डामोर को 3430 वोट कुल 2295, कांग्रेस से विक्रांत भूरिया को 1453, कुल 13354वोट मिले, भाजपा 9581वोट से आगे
थांदला - पांच राउंड में कांग्रेस के वीर सिंह भूरिया को 4479 कुल 46429 और भाजपा के कलसिंह को 2866 कुल 28923 वोट मिले, कांग्रेस 17560वोट से आगे
पेटलावद -7 राउंड में कांग्रेस से वालसिंह मेड़ा को 35648 और भाजपा से निर्मला भूरिया को ३२९३९ वोट मिले
कांग्रेस 3409 वोट से आगे
आलीराजपुर में कांग्रेस और जोबट में भाजपा आगे
आलीराजपुर -8वें राउंड में कांग्रेस के मुकेश पटेल 7063 वोट से आगे।
जोबट - भाजपा के माधोसिंह डावर 3250 वोट से आगे चल रहे हैं।
10 बजे : झाबुआ में भाजपा के गुमान सिंह डामोर आगे चल रहे है। पहले राउंड में उन्हें 4832 वोट मिले। इसी तरह विक्रांत भूरिया को 1660 और जेवियर मेडा को 1286 वोट मिले। थांदला विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी करीब 6000 वोट से आगे है।
पेटलावद में भाजपा की निर्मला भूरिया 1698 वोट से आगे चल रही है। उन्हें 4686 वोट मिले जबकि कांग्रेस के वाल सिंह मेडा को 2928 वोट मिले।
झाबुआ विधानसभा : डॉ. विक्रांत भूरिया (कांग्रेस), गुमानसिंह डामोर (भाजपा), जेवियर मेड़ा (निर्दलीय), बालू निनामा (बसपा), दिलीपसिंह (आप), मानसिंह रायमल (ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी), रावजी भदू (बमुपा), केरमसिंह मसानिया (निर्दलीय), जोसफ उर्फ रामसिंह (निर्दलीय)।
थांदला विधानसभा: वीरसिंह भूरिया (कांग्रेस), कलसिंह भाभर (भाजपा), दिलीप कटारा (निर्दलीय), रत्नी रोशन कटारा (बसपा), रालिया टिटिया राठौर (आप), मानसिंह सुरसिंह कटारा (बहुजन मुक्ति पार्टी), नरेंद्र हुडिय़ा मुणिया (निर्दलीय), इलियास हुरसिंह (निर्दलीय)।
पेटलावद विधानसभा: वालसिंह मेड़ा (कांग्रेस), निर्मला भूरिया (भाजपा), रामेश्वर सिंगाड़ (भारतीय बहुजन पार्टी), रालूसिंह मेड़ा (आप), रामचंद्र सोलंकी (बसपा), सचिन गामड़ (निर्दलीय), केहरसिंह मेड़ा (निर्दलीय)।
थांदला के रुझान सबसे पहले आएंगे
विधानसभा क्षेत्र थांदला में सबसे कम मतदान केंद्र (302) होने से यहां 22 राउंड में मतगणना होगी। ऐसे में सबसे पहले थांदला का ही परिणाम आने की संभावना है। वहीं झाबुआ में सबसे अधिक मतदान केंद्र (354) होने से 26 चरणों में मतगणना होगी। लिहाजा यहां के नतीजे सबसे आखिर में आएंगे।
Updated on:
11 Dec 2018 07:10 pm
Published on:
11 Dec 2018 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
