5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला अस्पताल में बिजली न होने से एक्स-रे कराने के लिए मरीज परेशान

एक्स रे करवाने के इंतजार में घंटों तक दर्द से कराहते रहे मरीज

2 min read
Google source verification
jhabua news

झाबुआ. जिला अस्पताल में मरीज आए दिन होने वाली विद्युत कटौती से जूझ रहे हैं। वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ से एक्स रे के लिए भेजे मरीज दर्द में तड़पते हुए विद्युत आने का इंतज़ार करते रहते हैं।
अस्पताल बनने से लेकर अभी तक विद्युत की समस्या से निजात दिलवाने के लिए जिला चिकित्सालय में युद्ध स्तर के कार्य हुए। तत्कालीन कलेक्टर शोभित जैन ने जिला चिकित्सालय को आईएसओ प्रमाणित करवाने के भरसक प्रयास किए। 24 घंटे विद्युत योजना के अंतर्गत बिजली विभाग ने ही झूठे वादे का एक कनेक्शन अस्पताल में 4 वर्ष पहले लगाया था। इसमें 24 घंटे के नाम पर नार्मल ट्रांसफॉर्मर लगाकर इतिश्री कर ली। कभी सौर ऊर्जा के करोड़ों के प्रोजेक्ट तो कहीं जनरेटर के सहारे स्पेशल केअर को रोशन करने की बात अस्पताल के आला अधिकारी करते रहे, लेकिन बिजली आई तो बस कागजों में।
दर्द से कराहते मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार व बुधवार को मरीज विधुत कटौती के बाद एक्स रे करवाने के इंतज़ार में घंटो तक दर्द से चिल्लाते रहे। रेखा भाबोर बिलिडोज सुबह पैर में मोच आने से गिर गई थी। इससे हाथ की हड्डी टूट गई। अनिल वेस्ता डामोर निवासी लंबेला सोमवार बकरी चराने के दौरान पैर फिसलने से गिर जाने के कारण हाथ की हड्डी टूटी थी। दिनेश जोगड़ी मोरी निवासी कगझर को 15 दिन पहले मारुति कार एक्सीडेंट में पैर की हड्डी टूट गई थी। सप्ताह में एक बार एक्स रे होता है। तीसरा एक्स रे है हर बार यही समस्या रहती है। इसी तरह रोज कई मरीज एक्स रे के लिए निजी लैब पर परीक्षण करवाते हैं।

आंगनवाड़ी कार्यकत्र्ता भर्ती की अंन्तिम सूची जारी
झाबुआ. एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना के तहत नगरपालिका एवं जनपद पंचायत क्षेत्र में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्र्ता, सहायिका, मिनी कार्यकत्र्ता के पदों की पूर्ति के लिए अनअंतिम सूची जारी कर दी है।
राशन का आवंटन
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग भोपाल की ओर से जिले के 225429 परिवारों के 1241738 सदस्यों के लिए 2505276 किलो गेहूं, 1187860 किलो चावल, 2528638 किलो मक्का का आवंटन प्राप्त हुआ।