दोनों बच्चों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि स्कूल में उनका मन नहीं लग रहा था, इसलिए वे दोनों भाग निकले। वे पहले पैदल झाबुआ बस स्टैंड पहुंचे। यहां से बस में बैठकर मेघनगर रेलवे स्टेशन गए। फिर सुबह करीब साढ़े 9 बजे की ट्रेन से रतलाम के लिए निकले। वहां से इंदौर की ट्रेन में बैठ गए। इसके बाद उनका प्लान था कि इंदौर से वे भिंड निकल जाएंगे, लेकिन पहले उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें ढूंढ लिया।