मृतक महिपाल सिंह के काका जुझार सिंह ने कहा कि बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। उसमें जहर से मौत होना बताया। सबसे बड़ा प्रश्न तो यह है कि पुलिस कस्टडी में जहर कहां से आया। इन अधिकारियों ने ही खाने में या किसी अन्य तरीके से महिपाल को जहर दिया है। राकेश चौधरी और भरत चावड़ा को निलंबित नहीं किया गया। अनुयोग अस्पताल में निमोनिया का उपचार किया। निमोनिया में खून नहीं आता है। इन अधिकारियों और अस्पताल की मिलीभगत है।