11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉस्टल में बीयर पीते ‘पापा की परी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो में बीयर पीकर दोस्तों को अपशब्द कहते दिखाई दे रही छात्रा..अधिकारी जांच में जुटे..

less than 1 minute read
Google source verification
jhabua.jpg

झाबुआ. झाबुआ शहर के एक गर्ल्स हॉस्टल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक लड़की हॉस्टल में बैठकर बीयर पीते हुए दिखाई दे रही है जो दूसरी छात्राओं को जमकर अपशब्द भी कह रही है। बीयर पीकर अपशब्द कह रही इस 'पापा की परी' पर बाकी छात्राएं जमकर हंसते हुए भी वीडियो में नजर आ रही हैं।

बीयर पीती 'पापा की परी' का वीडियो वायरल
गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का बीयर पीते हुए जो वीडियो शहर में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो शहर के ही कन्या छात्रावास का बताया जा रहा है। मामले को लेकर अधिकारियों ने कहा कि जांच की जा रही है और संबंधित होस्टल अधीक्षक को नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- अजब गजब : वनरक्षक की दौड़ में ऐसा सोया नंबर-1 की सच हो गई खरगोश कछुए की कहानी, जानें पूरा मामला


वायरल वीडियो में क्या ?
जो वीडियो वायरल हो रहा है कि उसमें एक छात्रा छात्रावास के कमरे में टेबल पर बैठी दिख रही है जिसके सामने बीयर की केन रखी है और वो बीयर पीने के बाद बीयर से बदबू आने की बात कह रही है। साथ ही कुछ दूरी पर बैठी छात्राओं को अपशब्द कहते हुए कुछ मंगवा रही है। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और कुछ लोग तो ये तक कहते हुए मजाक उड़ा रहे हैं कि ये आज की नई पीढ़ी है जो कुछ भी कर सकती है।

देखें वीडियो- जमीन के लिए आसमान में जा बैठे मां-बेटा