7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 रुपए किलो टमाटर, वो भी खेत में फेंकने को मजबूर किसान

परेशान, हताश किसान निराश हैं टमाटर को खेत में ही फेंकने को मजबूर हैं...

less than 1 minute read
Google source verification
two_rupee_per_kg_hua_tomato_kissan_pareshan_demo_pic.jpg

महीनेभर पहले आसमान छू रहे टमाटर के दाम औंधे मुंह गिरे। मौसम की मार ने किसानों की टमाटरों से बंधी मुनाफे की उम्मीद पर ऐसी गाज गिराई कि उन्हें एक बार फिर हताशा झेलनी पड़ रही है। परेशान, हताश किसान निराश हैं टमाटर को खेत में ही फेंकने को मजबूर हैं।

मप्र में किसानों का हाल कुछ यही है। अपने ही टमाटर के खेत में किसान निराश है और सिर पकड़कर बैठा है। यहां कुछ किसानों ने लाखों रुपए खर्च कर टमाटर की फसल लगाई थी। किसानों को उम्मीद थी कि टमाटर की यह फसल उन्हें बेहतर मुनाफा देगी। लेकिन मौसम की बारिश ने उनकी इस उम्मीद पर ऐसा पानी फेरा कि उनका मुनाफा तो दूर लागत तक निकालना मुश्किल हो गया। किसानों का कहना था कि यदि टमाटर 20 रुपए किलो भी बिकता तो लागत तो निकल ही सकती थी। लेकिन अब टमाटर 2 रुपए किलो बिक रहा है। ऐसे में किसान टमाटर की फसल में लगे टमाटर तोड़कर खेत में ही डाल रहे हैं, ताकि उनकी खेती की यह जमीन कुछ और उपजाऊ हो जाए।