
Women of patriotism took this step in Azadi Amrit Festival
आलीराजपुर. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़ी मातृ शक्ति संगठन की महिलाओं ने बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से शनिवार को आजाद बलिदान कलश यात्रा का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं लाल व केसरिया रंग की साड़ी पहनकर शामिल हुई। यात्रा में शामिल युवतियां केसरिया ध्वज लेकर चल रही थी। वहीं सबसे आगे डीजे चल रहा था, जिसमें देश भक्ति गीत बज रहे थे। कई बालिकाएं क्लश लेकर चल रही थी। यात्रा में घोड़े पर सवार एक युवती झांसी की रानी की वेशभूषा में थी। सबसे पीछे एक वाहन चल रहा था, जिसमें भारत माता की तस्वीर रखी थी, साथ में छोटे बच्चें महापुरूष बने हुए थे। समापन दाहोद नाका स्थित सांई मंदिर परिसर में हुआ, जहां पर धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम भारती जिला समिति धार की अध्यक्ष अमृता दीदी ने मुख्य वक्ता के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव पर अपने विचार रखे। मंच का संचालन सुरभी जैन ने किया। अतिथि परिचय प्रतिभा पंचोली ने करवाया। आभार सोनू शर्मा ने माना। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमारी सोमानी ने की। विशेष अतिथि स्वराज अमृत महोत्सव के जिला संयोजक डॉ. प्रमेय रेवडिया थे।
-पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ जुलूस
बस स्टैंड के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर शाम 4 बजे से राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़ी मातृ शक्ति संगठन की महिलाओं द्वारा अनुशासित होकर यात्रा निकाली। इसमें शामिल हिंदू समाज की महिलाएं भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। जुलूस का जैसे ही मुख्य मार्गों पर आगमन हुआ। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं कई स्थानों पर शीतल पेय पदार्थ का वितरण भी किया गया। स्वागत की इस श्रंृखला में नीम चौक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री गिरिराज मोदी, पार्षद कांतिलाल राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष निलेश जैन, हेमू कोठारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रितेश राठौड़, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित शाह, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा आदि मौजूद थे। उक्त जुलूस बस स्टैड, नीम चौक, पोस्ट आफिस चौराहा, झंडा चौक, रामदेव मंदिर, देसाई पेट्रोल पंप होते हुए सांई मंदिर पहुंचा। जहां पर धर्म सभा का आयोजन किया गया।
- नगर में हुआ धर्ममय माहौल
हाथों में केसरिया ध्वज लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्रीराम के जयकारो के साथ निकले इस जुलूस से पूरे नगर में धर्ममय माहौल बन गया। डीजे पर बज रहे देश भक्ति गीतों की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर आए और जुलूस में शामिल महिलाओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत करने लग गए। पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुए जुलूस में नगर की प्रत्येक समाज की महिलाएं शामिल होती गई और धीरे-धीरे जुलूस ने बड़ा रूप ले लिया। खास बात यह थी की इसमें शामिल एक युवती झांसी की रानी की वेशभूषा में घोड़े पर सवार थी, जबकी कई युवतियों ने हाथों में केसरिया ध्वज तो कई ने तिरंगा ध्वज भी उठा रखा था जो आकर्षक का केंद्र रहा, जिससे पूरे जुलूस में देश भक्ति का भाव देखने को मिला।
देश भक्ति भाव भरने के उद्देश्य से हुआ आयोजन
मातृ शक्ति संगठन की महिलाओं ने बताया कि उक्त कलश यात्रा आयोजन का उद्देश्य स्वराज की अनसुनी वीर गाथा को याद करने, भारत की 75 वर्ष की गौरवगाथा के गान, भविष्य के जग सिरमौर भारत के स्वप्न को सबकी आंखों में जगाना था। देश भक्ति भाव जगाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व युवतियों ने सहभागिता की।
Published on:
27 Feb 2022 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
