23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 6 गंभीर घायल, कचूमर बनी कार

Jhalawar News: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों का लटेरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

2 min read
Google source verification
Road Accident

Road Accident: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी के पास आज तड़के ट्रक की टक्कर से कार सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गई और लगभग छह अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ क्षेत्र के यात्री एक कार से धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

शनिवार तड़के लटेरी के पास उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में कार सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गयी और छह अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को लटेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रियों के नाम पता किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शवों को कार से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे के संबंध में प्रभावित यात्रियों को सूचना दे दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

वहीं मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में आज हुए सड़क हादसे में राजस्थान निवासी यात्रियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश विदिशा जिला प्रशासन को दिए हैं। डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि विदिशा के लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते वक्त राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुखद समाचार मिला। गंभीर घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करते हैं। मध्यप्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में मृत यात्रियों के परिजनों के साथ है। पात्रता के अनुसार परिजनों को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Dausa News: स्कूल बस की टक्कर से महिला की मौत, भीड़ को आता देख बच्चों को बस में छोड़कर भाग गया ड्राइवर