
Jhalawar Crime News...नारियल की आड़ में छिपाकर ले जा रहे थे 790 किलो गांजा
झालावाड़, डग। नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया है। और लम्बित मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ दिया है। एसपी ने जीरो पेडेंसी की नीति पर जोर दिया है। इसके चलते थानाधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में लम्बित मामलों के निस्तारण में जुट गए है। पहला फोकस फरार आरोपियों की धरपकड़ पर है। पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में छह माह पहले पुलिस ने गीले नारियल से भरे ट्रक को पकड़कर जांच की तो उसमें अवैध रूप से 790 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। तब से आरोपी गोपाल सिंह फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में ट्रक चालक व अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। ट्रक चालक जाकिर से पूछताछ पर डग थाना क्षेत्र निवासी गोपालसिंह को देना बताया था। गोपालसिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था, तब से आरोपी फरार चल रहा था। कार्रवाई डग थानाधिकारी बन्नालाल तथा कांस्टेबल बिजेश कुुमार, रविकुमार, मेघाराम तथा रामकिशेर की विशेष भूामिका रही।
पांच हजार का इनामी अपराधी पकड़ा गया
डग. डग थाना पुलिस द्वारा पांच माह से फरार स्थाई आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि ब्रजमोहन मीणा उप अधीक्षक वृत्त गंगधार, बन्नालाल थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठन कर 5 माह धारा 36 6 ,376 डी आईपीसी व 3 एससी/एसटी एक्ट में फरार चल रहे टॉप टेन सूची के मुलजिम जुझार सिंह उर्फ जोरावरसिह निवासी खडगपुरा थाना पिडावा को गिरफ्तार किया।
Published on:
19 Oct 2021 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
