
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/झालावाड़/सुनेल। 2000 Rupee Note: दो हजार रुपए का नोट जमा करवाने के अब महज 17 दिन बचे हैं। आरबीआई की ओर से 19 मई को जारी सर्कुलर में कहा गया था कि 2000 रुपए का नोट चलन से वापस ले लिया जाएगा।
यह नोट 30 सितंबर तक वैध रहेंगे। जिन लोगों के पास 2000 रुपए के नोट हैं वे बैंक में जमा कर सकते है, या बदलकर दूसरे नोट ले सकते हैं। जिले में रिजर्व बैंक की सूचना के बाद से ही लोगों ने अपने पास मौजूद 2000 रुपए के नोटों को वापस बैंक में जमा करवाने का सिलसिला शुरू कर दिया था। सरकार ने 2016 में 500 और 1000 रुपए का नोट चलन से बाहर कर दिया था। 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके तहत 500 और 1000 रूपए के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर 500 का और 2000 रूपए का नया नोट जारी किया था। जानकारों के अनुसार भारत में 10 हजार रुपए का नोट स्वतंत्रता के पूर्व प्रचलन में था।
पहला 10 हजार रुपए का नोट 1 जनवरी 1928 से जून 1929 तक चला। इन नोटों को नासिक में पहली बार छापा गया था। इससे पहले ब्रिटेन में नोट छपा करते थे। इन्हें जनवरी 1946 में प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद भारत में 5000 के नोटों का प्रचलन 1954 से 1978 तक रहा बताया गया है।
पहले लेते थे, लेकिन देते नही थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2000 के नोट को वापस लेने की अधिकृत आम सूचना 16 मई 2023 की गई थी लेकिन यदि बैक सूत्रों की मानें तो वर्ष 2020 के अंतिम माह में आरबीआई ने सर्कुलर जारी करके सभी बैकों को निर्देशित किया था। इसके चलते सामान्य रूप से बैकों में आने वाले 2000 के नोटों को वापस नहीं दिया जा रहा था।
उच्च दिशा निर्देशों के अनुसार आम बैंक खाता धारक 30 सितंबर 2023 तक अपने पास मौजूद दो हजार के नोट को बैंक में जमा करवा सकते हैं, या बदलवा सकते है। इसके बाद नहीं बदलने के निर्देश हैं।-संजय जैन, शाखा प्रबंधक, झालावाड़ केन्द्रीय सहकारी बैक, सुनेल
Published on:
15 Sept 2023 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
