अलग-अलग शहरों से मिले ऑर्डर: टोंक रोड, सांगानेर, जेएलएन मार्ग, वैशाली नगर, सीकर रोड, राजापार्क, व गोपालपुरा सहित अन्य जगहों पर मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। गुजरात के मूर्तिकार रमेश और पाली से आई भगवती ने बताया कि सवाई माधोपुर, कोटा, अजमेर व उदयपुर सहित अन्य शहरों से भी प्रतिमाओं के ऑर्डर मिले हैं। मूर्तिकार पीरा देवी ने बताया कि ऑर्डर के अनुसार बाईं और दाहिनी सूंड वाले भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार की हैं।