6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्यार्थियों की पढ़ाई में बैंडबाजा व डीजे बन रहे बाधक

शादियों की धूम मची

less than 1 minute read
Google source verification
Band Baja and DJ are becoming hindrance in students' studies

सुनेल क्षेत्र में डीजे पर नाचते हुए।

सुनेल। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई में बैंडबाजा व डीजे बाधा बन रहा है। बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं। तेज शोर से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। एक सप्ताह बाद से परीक्षाएं शुरू हो रही है। वही इन दिनों शादियां की धूम मची हुई है। इस स्थिति में देर रात तक डीजे का शोर परीक्षा की तैयारियों में जुटे परीक्षार्थियों को पढ़ाई में व्यवधान पैदा कर रहा है। जबकि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी स्थान में ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजाया जा सकता, बावजूद इसके डीजे संचालक नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। पार्टियां भी शादी, पार्टी से लेकर विभिन्न आयोजनों में परीक्षा की अनदेखी कर डीजे व बैंड बाजा का उपयोग करने के लिए संचालकों पर दबाव बनाती है। अभिभावक कमलसिंह धाकड़, पुष्पेन्द्र कुमार आदि ने बताया कि पिछली बार ध्वनि विस्तारक यंत्र पर रोक लगाई गई थी, लेकिन इस बार अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। अभिभावक सुनीता धाकड़ ने बताया कि परीक्षा की तैयारी करने में तेज आवाज में डीजे व बैंड से विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही है। देर रात तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग किया जा रहा है। इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।