8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, संविदाकर्मी समेत तीन अचेत, 4 मवेशियों की मौत

जिले के भीमसागर कस्बा स्थित खानपुर जलप्रदाय योजना के वाटर प्लांट में शनिवार दोपहर अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। इससे प्लांट पर कार्यरत संविदाकर्मी अचेत हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 16 Aug 2020, 6:15 PM IST

Chlorine gas leak from water plant in jhalawar

भीमसागर (झालावाड़)। जिले के भीमसागर कस्बा स्थित खानपुर जलप्रदाय योजना के वाटर प्लांट में शनिवार दोपहर अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। इससे प्लांट पर कार्यरत संविदाकर्मी अचेत हो गया। वहीं भीमसागर बांध स्थल पर पिकनिक मनाने आए दो अन्य युवक भी अचेत हो गए। तीनों को परिजनों ने उपचार के लिए झालावाड़ के अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उपचाराधीन है। देर रात तक गैस रिसाव पर काबू पाया गया।

नहीं चेता विभाग
भीमसागर पम्प हाउस के कर्मचारियों ने क्लोरीन सिलेंडर के वॉल में लीकेज की सूचना दो सप्ताह पहले ही जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों को दी थी। सिलेंडर की सारसंभाल नहीं करने से शनिवार को गैस लीकेज हो गई। मौके पर तैनात संविदाकर्मी ने सिलेंडर को पानी में डालने का प्रयास किया गया। जिससे वह अचेत हो गया।

4 मवेशियों की मौत
पम्प हाउस क्षेत्र के आसपास विचरण कर रहे गोवंश भी गैस रिसाव की चपेट में आ गए। इससें 4 गोवंश की मौत हो गई। वहीं आसपास के क्षेत्र की घास झुलस गई।


भीमसागर में क्लोरीन गैस के रिसाव मामले में अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। पुराना सिलेण्डर में से रिसाव होना बताया जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।
प्रद्युम्न बागला, अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग झालावाड़