6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर परिषद बोर्ड बैठक: डिवाइडर को लेकर हंगामा, कांग्रेस पार्षदों ने टेबल-कुर्सी पलटी

  -धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद    

4 min read
Google source verification
City council board meeting: uproar over dividers, Congress councilors overturned tables and chairs

नगर परिषद बोर्ड बैठक: डिवाइडर को लेकर हंगामा, कांग्रेस पार्षदों ने टेबल-कुर्सी पलटी

झालावाड़.नगर परिषद बोर्ड की साधारण सभा की बैठक बुधवार को दोपहर 12 बजे नगर परिषद भवन में शुरु हुई।
सभापति प्रदीपसिंह राजावत की अध्यक्षता में राजावत के कार्यकाल की पहली बोर्ड बैठक हुई। बैठक में बड़े बाजार में हटाए गए डिवाइडर को लेकर जोरदार हंगाम व नारेबाजी हुई। बोर्ड बैठक सुचारु रुप से चल रही थी। बोर्ड बैठक का कोरम पुरा होने पर सभी 14 बिन्दुओं पर चर्चा की जा चुकी थी। इतने में कुछ कांग्रेस पार्षद देरी से आए और बैठक में बैठ गए कुछ ही समय बाद बड़े बाजार से हटाए गए डिवाइडर व पार्षदों को सूचना नहीं देने की बात कहते हुए नगर परिषद के बाहर गेट पर धरने पर जा बैठे। इसकेे बाद कुछ समय बाद वापस प्रतिपक्ष के नेता के साथ बोर्ड बैठक में आ गए और हंगाम कर दिया। आते ही पार्षदों न टेबल-कुर्सी उलट दी और नारेबाजी करते हुए हंगामा करना शुरु कर दिया। इसके कुछ देर बाद सभापति के सामने नीचे धरने पर बैठ कर बोर्ड बैठक निरस्त, पट्टे नहीं मिलने व पार्षदों को सूचना आदि नहीं देने के मामले में नारेबाजी करना शुरु कर दिया। सभापति के समझाने के बाद भी पार्षद नहीं माने।

बोर्ड बैठक में इन 14 बिन्दुओं पर हुई चर्चा-


- बड़ बाजार में डिवाइडर हटाए जाने एवं सौन्द्रर्यकरण पर


- शहर के प्रमुख चौराहों के सौन्दर्यकरण व महापुरुषों की मूर्तियां लगाने पर


-नगर परिषद की सड़कों के सौन्दर्यीकरण किए जाने


- नगर परिषद झालावाड़ द्वारा नए वाहन खरीदने : जिसमें एक टे्रक्टर, एक छोटी जेसीबी, दस कचरा संग्रहण गाडिय़ां लेने पर विचार किया।


- नए नगरपरिषद भवन के निर्माण कराए जाने पर विचार


- स्ट्रीट लाइट सही करने के लिए एक हाईड्रोलिक सीढ़ी खरीदने पर


- नगर परिषद की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करवाकर सरक्षित कर तार फेसिंग करवाकर नई आवासीय कॉलोनी खोलने पर विचार


- शहर में 51 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाने पर विचार


- सैनिक वीरांगना, पत्रकार, जिले के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले

खिलाडिय़ों एवं पार्षदगणों को रियायती दरों पर भूखंड आवंटित करने पर चर्चा हुई।


- नकारा सामानों/ फायर गाड़ी, ट्रॉली, हत्थागाड़ी आदि कबाड़े की नीलामी पर विचार किया गया


-पूर्व में वार्षिक लघु श्रेणी के कार्यो की राशि कुल 45 वार्ड के लिए 60 लाख रुपए है जिसको बढ़ाकर 1.35 करोड़ यानी प्रत्येक जोन में 45 लाख रुपए का काम करवाए जाने पर विचार किया।
- नगर परिषद की दुकानों का किराया रिवाईज करने पर विचार किया गया


- मंगलपुरा स्थित पुराना पोस्ट ऑफिस के नाम से जो कि नगर परिषद की भूमि है उक्त भूमि पर बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर कवर्ड पार्किंग निर्माण करवाने पर विचार किया


एफआईआर दर्ज कराने की मांग-
कांग्रेस प्रतिपक्ष के नेता शुभेन्द्र हाड़ा, पार्षद फारुख अहमद, अहफाज खान, रमजान खान, अंजना बैरवा, नरेन्द्रसिंह, साजिद खान, राजू वर्मा आदि ने बड़े बाजार से हटाए डिवाइडर को बिना सूचना के हटाने, नगर परिषद में पट्टे जारी नहीं होने व अतिक्रमणपर कार्रवाई नहीं होने आदि को लेकर जोरदार हंगाम किया। कांग्रेस पार्षद बोर्ड बैठक निरस्त करने व डिवाइडर हटाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग करते रहे।


उपस्थिति रजिस्टर गायब-
बैठक में हुए हंगामे में पार्षदों द्वारा किए गए हस्ताक्षर वाला उपस्थिति रजिस्टर गायब हो गया। जिस पर करीब 24 पार्षदों ने हस्ताक्षर कर दिए थे। आयुक्त रुही तरन्नुम के कहने के बाद भी किसी ने नहीं दिया। ऐसे में परिषद कर्मचारियों को नई शीट पर फिर से सभी पार्षदों के हस्ताक्षर करवाने पड़े। ऐसे में एक कांग्रेस पार्षद द्वारा वीडियो बनाने पर सभापति ने नाराजगी व्यक्त की।

कार्रवाई की मांग एसडीएम से मिले पार्षद-
बोर्ड बैठक के बाद कांग्रेस पार्षद शुभेन्द्र हाड़ा, फारुख अहमद, रमजान खान, अहफाज अली, अंजना बैरवा, प्रहलाद भील, अतीक अहमद, संपतदेवी आदि मिनी सचिवालय पहुंचे जहां जिला कलक्टर के लंच पर जाने से उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर डिवाइडर मामले में कार्रवाई की मांग की। इसपर उपखंड अधिकारी ने मामले को दिखवाने की बात कही।

इन्होने उठाए मुद्दे-
पार्षद इनाम जफर ने बस स्टैंड पर जिन दुकानों को हटाया गया है उनको नियत स्थान पर दुकान का आवंटन किया जाएं। वहीं पार्षद अनिल सुमन ने शहर में कच्चे श्मशान की जगह आवंटित किए जाने, मामा भांजा चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाए जाने की मांग रखी। पंकज शर्मा ने नगर परिषद की खाली पड़ी भूमि पर तार फेसिंग करवाने की मांग रखी। फारुख अहमद व रमजान खान ने डिवाइडर तोडऩे के बाद मलवा, जालियां, लाइट आदि गायब होने पर एफआई दर्ज कर माल बताने की मांग की और स्वायत शासन मंत्री को शिकायत करने की बात कही। बोर्ड बैठक में मो.शफीक खान, जयदीप सिंह,राजेन्द्र सुमन,संजीव वर्मा, नीलम गुर्जर, मोना प्रजापति, गिरधर गोपाल, प्रकाश,रुक्मणी,प्रिया कश्यप, चौथमल राठौर सहित कई पार्षद मौजूद रहे।


बात करें, हंगामा नहीं-
किसी भी समस्या का हल बात करने से निकलता है, हम चाहते है शहर का सुनियोजित तरीके से विकास हो। सभी पार्षदों को अपनी न्यायोचित तरीके से बात रखने के लिए बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। सभी को अपनी बात रखनी चाहिए थी, कुछ लोगों ने बोर्ड बैठक कैङ्क्षसल करने की मांग की जो गलत थी, कोरम पूरा होने से बोर्ड बैठक हुई 14 बिन्दुओं पर एक-एक कर चर्चा हुई। कांग्रेस पार्षदों को डिवाइडर मामले में कोई परेशानी थी, तो एक माह बाद क्यों बता रहे, उसे उसी समय बताना चाहिए था।बोर्ड बैठक में सभी 14 बिन्दु पारित हो गए है, अब उन्हे प्रोसेडिंग में लिया जाएगा। सभी पार्षद चाहते है शहर का सुनियोजित तरीके से विकास हो।
प्रदीपसिंह राजावत, सभापति, नगर परिषद, झालावाड़।

लाइट,जालियां कहां गई-
बोर्ड बैठक का पहला ही बिन्दु बड़े बाजार का डिवाइडर हटाने पर चर्चा जबकि बड़े बाजार का डिवाइडर एक माह पहले ही हटा दिया गया है। इससे पहले तो किसी पार्षद से नहीं पुछा। आज आनन-फानन में क्यों निर्णय लिया गया। बिना कोरम के बोर्ड बैठक बुलाई गई है। एक-एक पार्षद को बुलाया गया है। हमारा एक ही मकसद था कि इस बिन्दु को हटा दिया जाए। इसी बात का विरोध था।
शुभेन्द्र हाड़ा, प्रतिपक्ष नेता, नगर परिषद,झालावाड़।