6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया, इससे बुरी स्थिति अब क्या होगी

कार्यकर्ता बोले, ऐसे तो हो गई पार्टी मजबूत, जब तक कार्यकर्ता को सम्मान नहीं मिलेगा कुछ नहीं होगा

2 min read
Google source verification
राज में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया, इससे बुरी स्थिति अब क्या होगी

राज में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया, इससे बुरी स्थिति अब क्या होगी

झालावाड़. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व कार्यकारिणी के गठन को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में खानपुर में कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने तथा मुकदमें दर्ज कर जेल में डालने का मुद्दा छाया रहा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज में ही कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाए, इससे बुरी स्थिति कुछ नहीं हो सकती। पुलिस प्रशासन विवाद को बातचीत कर शांतिपूर्वक टाल सकता था, लेकिन जिस तरह पुलिस ने कार्रवाई की है, उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है।

कार्रवाई की मांग

कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज करने तथा घटना के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं के गुस्से को भांपते हुए जयपुर से आए चुनाव अधिकारी पी. एल.प्रजापत ने कहा कि समूचे मामले से प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया निशिचत रूप से आगामी दिनों में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई देखने को मिलेगी। गौरतलब कि शुक्रवार को जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक व अन्य पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने तथा मुकदमें दर्ज करने पर विरोध जताया था। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया था। मामला सीएमओ तक पहुंच गया है।
चुनाव प्रक्रिया और रणनीति के बारे में चर्चा की
बैठक में चुनाव अधिकारी प्रजापत ने संगठन के चुनावों के संबंध में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। ब्लॉक के झालरापाटन के मीडिया प्रभारी आसिफ शेरवानी ने बताया कि प्रदेश भर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वे कार्यकारिणी के गठन को लेकर चल रही बैठकों के क्रम में झालावाड़ में भी झालरापाटन ब्लॉक अध्यक्ष वह कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता झालरापाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फरीद चौधरी ने की।
बैठक में जयपुर से आए चुनाव अधिकारी पी. एल.प्रजापत ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया। ब्लॉक निवार्चन अधिकारी ने एक-एक कार्यकर्ता की बात सुनकर नए ब्लॉक अध्यक्ष बनाने के सुझाव मांगे। सभी कार्यकर्ताओं की बात सुनते हुए संगठन पर जोर देकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही।