6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Illegal Mining…..क्रेशर और खदान मालिकों ने अवैध खनन से की मोटी कमाई

खनिज विभाग की रिपोर्ट में अनियमितता का खुलासा

2 min read
Google source verification
Illegal Mining.....क्रेशर और खदान मालिकों ने अवैध खनन से की मोटी कमाई

Illegal Mining.....क्रेशर और खदान मालिकों ने अवैध खनन से की मोटी कमाई

झालावाड़. हाड़ौती में खनन माफियाओं ने सरकारी जमीन को अवैध खनन कर खोखला कर दिया है। अवैध खनन की बहती गंगा में रसूकाते वाले बड़े कारोबारियों ने भी डूबकी लगाई है। यह खुलासा खनिज विभाग कोटा खण्ड की रिपोर्ट में हुआ है। अवैध खनन का पत्थर क्रेशरों में रहा है तो खान मालिकों ने निर्धारित लीज से अधिक जमीन को अपने कब्जे में लेकर अवैध खनन कर लिया है।खनिज विभाग की वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 की अवैध खनन प्रकरणों तथा अनियमितता के मामलों की रिपोर्ट के अनुसार कोटा संभाग में कोटा स्टोन और सेण्ड स्टोन की खान मालिकों ने लीज के जारी किए गए अधिकृत पट्टों से कई गुणा अधिक जमीन पर खनन कर लिया है। इसमें प्रभावशाली खान मालिकों के नाम भी शामिल है। अवैध खनन से सबसे अधिक मामले झालावाड़ में सामने आए हैं। जबकि दूसरे पायदान पर बूंदी रहा है। कोटा, बूंदी और झालावाड़ जिले में क्रेशर संचालक भी अवैध खनन में लिप्त पाए गए हैं। कोटा संभाग में अवैध खनन और अनियमितता के करीब सौ मामले सामने आए हैं। इसमें 30 करोड़ से अधिक की जुर्माना राशि वसूली योग्य है।
करोड़ों का लगाया जुर्माना तो अदालत का दरवाजा खटखटाया
खनिज विभाग ने हाड़ौती के एक बड़े खान मालिक समूह के लाइम स्टोन के अवैध खनन मामले में कार्रवाई कर एक करोड़ 78 लाख रुपए से अधिक की बकाया राशि निकाली तो खान मालिक ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस कारण राशि वसूल नहीं हो पाई। कोटा जिले के रामगंजमंडी के नामी कोटा स्टोन खान मालिक समूह पर भी करोड़ों की लाइम स्टोन खनन के मामले में कार्रवाई की। जुर्माना वसूली का मामला अदालत तक पहुंच गया है। कोटा जिले में आधा दर्जन क्रेशरों पर अवैध खनन मामले में शास्ति लगाई गई है। बूंदी में भी इतनी ही क्रेशर पर कार्रवाई की गई है। जिन क्रेशरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें राजनीति से भी जुड़े कारोबारी भी शामिल है। अधीक्षण खनि अभियंता के अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि क्रेशर और खान मालिकों की ओर से निर्धारित लीज से अधिक जमीन पर खनन करने के मामले में लगातार कार्रवाई की जाती है। हाल में जिलेभर में कार्रवाई की है।

जिले में पत्थर का अवैध खनन की कार्रवाई
अवैध खननकर्ता वसूली राशि
शिवलाल मै. स्टोन 2908550 लम्बित
अनिता बाई पत्थर खनन 5797520 लम्बित
चन्द्रलाल, दुर्गालाल 413960 वसूली
स्टोन क्रेशर 314000 लम्बित
श्रेया जैन 218000
अजय , सूरज कुमार 325000
जाकिर 764000
सुरेन्द्र सिंह 121680
अब्दुल रशीद 137248
विजयसिंह 135680
शाकिर 146880
इन्फ्रा प्रा.लि. मिट्टी 36800
अवैध बजरी खनन में कार्रवाई
खनन कर्ता वसूली राशि
विष्णु गुर्जर 234000
अलकारसिंह 139600
भंवरसिंह 134700
नारायणसिंह 299600
विष्णु 137500
गजेन्द्र 330500
तुसली राम गुर्जर 170900
राधेश्याम गुर्जर एफआईआर दर्ज
रामबिलास 144500
प्रकाश 139600
मुरली 143520
पूनमचंद 139600
नानीनूर खान 150870
कमलेश 139600
गोपाल 139600
गोपाल लाल 139600
अवैध खनन, परिवहन व भण्डार पर कार्रवाई
वर्ष, प्रकरण, वसूली एफआईआर
2018-19 16854 10735.32 909
2019-20 13227 8597.81 933
2020-21 3236 2286.80 234
(स्रोत : निदेशालय खान एवं भू विज्ञान विभाग, जुर्माना राशि लाखों में जुलाई 2020 तक आंकड़े)
कोटा संभाग में अवैध खनन की कार्रवाई
जिला कार्रवाई
कोटा 25
झालावाड़ 36
बूंदी 30
बारां 8