19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhalawar Police…पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका

सात माह पहले ही हुआ था निकाह
2 min read
Google source verification
Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका

Jhalawar Police...पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका

झालावाड़. कोतवाली थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी संजय कॉलोनी निवासी शाहरूख को हिरासत में ले लिया है। मृतका शमीम बानो (19) है। रविवार को परिजनों ने शमीम की गुमशुदी दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि दो दिन से शमीम बानो घर पर नहीं है और शाहरूख गुमराह कर रहा है। परिजनों ने शाहरूख के खिलाफ रिपोर्ट देकर शमीम को तलाश करने की मांग की थी।
पुलिस शमीम को तलाश कर रही थी कि सोमवार सुबह ईदगाह के पास कुएं में एक महिला का शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी शिनाख्त शमीम बानो के रूप में हुई। पुलिस ने प्रारम्भिक जांच के बाद पति द्वारा हत्या करना प्रतीत होने पर उसे हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि आरोपी ने घटना के बारे में कुछ नहीं बताया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। कोतवाली सीआई बलबीरसिंह ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शमीम बानो का निकाह सात-आठ माह पहले हुआ था। महिला के परिजनों के अनुसार, निकाह के बाद से ही शाहरूख उसे परेशान करता था और मारपीट करता था। शाहरूख शमीम को कोटा ले जाना चाहता था, लेकिन उसके व्यवहार के चलते शमीन जाना नहीं चाहती थी। इससे वह नाराज था। सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर अनुसंधान किया रहा है। महिला की हत्या कहां की, कैसे की इस बारे में अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपी के घर पर तलाशी ली गई, लेकिन वहां हत्या से संबंधित कोई सबूत नहीं मिले। आरोपी बार-बार अलग-अलग बातें बता रहा है। उसकी तस्दीक करवाई जा रही है।