6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल कॉलेज के डीन ने सुरक्षा गार्ड को जड़ा थप्पड़, कोविड वार्ड में स्वास्थ्यकर्मी नहीं थे तो हुए आग बबूला

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डीन की ओर से गुरुवार रात एक सुरक्षाकर्मी से मारपीट करने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
viral_video.jpg

झालावाड़। मेडिकल कॉलेज के डीन की ओर से गुरुवार रात एक सुरक्षाकर्मी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि डीन ने रात को सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारा, कपाउंडर से धक्का-मुक्की की। मामले के मुताबिक कोविड वार्ड में रात को एक ही महिला रेजिडेंट डॉक्टर थी।

वार्ड में कोई चिकित्साकर्मी व अन्य स्टाफ नहीं होने पर रेजिडेंट ने उच्च अधिकारियों को मैसेज भेज दिया। इससे गुस्साए डीन डॉ. दीपक गुप्ता रात को ही बिना मास्क कोविड वार्ड में पहुंचे। गार्ड दित्याखेड़ी निवासी धनराज भील का आरोप है कि डीन रात को नशे में आए और पूछा कि तेरी ड्यूटी कहां है। ड्यूटी कोविड में है, इतना कहने पर मारपीट की, नौकरी से हटाने की धमकी दी। दूसरा गार्ड मौके पर पहुंचा तो डांटकर भगा दिया। नर्सिंग प्रभारी से धक्का-मुक्की की।

मीडियाकर्मियों से मोबाइल छीने:
मौके पर मीडियाकर्मी मौजूद होने, साक्ष्य कैमरे में कैद होने का पता चलने पर डीन ने 30-40 रेजिडेंट के बुलाकर मीडियाकर्मियों से मोबाइल छीन लिए। बहस के बाद मोबाइल लौटाए। उधर, कलक्टर को ज्ञापन देकर डीन को तत्काल हटाने की मांग की गई।

कोविड वार्ड में स्वास्थ्यकर्मी नहीं थे। व्यवस्था के लिए मौके पर पहुंचा था। गार्ड का आरोप गलत है।
- डॉ. दीपक गुप्ता, डीन, मेडिकल कॉलेज, झालावाड़

..................................

मैंने वीडियो देखा है। दोनों पक्षों को सुनकर उचित कार्रवाई करेंगे।
- निकया गुहाएन, जिला कलक्टर, झालावाड़