
आरोपी का फोटो: पत्रिका
Rajasthan Crime News: महिला थाना पुलिस ने झालावाड़ शहर में एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया, जिसने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर अलग-अलग नाम से महिलाओं से दोस्ती करता। शादी का झांसा देकर उनसे अश्लील बातें करता। फोटो और वीडियो मंगवाता। फिर ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करता। एक गुमनाम शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने खुद ही एफआइआर दर्ज की और युवक को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि गत आठ अप्रेल को एक अज्ञात युवती ने मंगलपुरा निवासी सौरभ अग्रवाल पुत्र महेन्द्र अग्रवाल के खिलाफ शिकायत कोतवाली थाने में की थी। पुलिस ने शिकायत की जांच की तो पाया कि सौरभ विभिन्न सोशल मीडिया में फर्जी नाम और फोटो पर ग्रुप बनाकर अविवाहित युवतियों से दोस्ती करता।
आरोपी खुद को कभी अधिकारी तो कभी चिकित्सक बताता। उनसे दोस्ती कर अश्लील बातें करता और धीरे-धीरे उनका विश्वास जीत लेता। इसके बाद उनके फोटो और वीडियो मंगवाता। जब उसके पास पर्याप्त सामग्री आ जाती तो वह उन्हें ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करता।
पुलिस जांच के दौरान उसके मोबाइल में कई महिलाओं के साथ चेटिंग, उनके फोटो और वीडियो भी मिले। इससे साफ हुआ कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त था और कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुका था।
जांच के बाद खुद पुलिस ने सौरभ के खिलाफ साइबर थाने में प्रकरण दर्ज किया और महिला थानाधिकारी हंसराज मीणा को जांच सौंपी। जांच पूरी होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Updated on:
11 Apr 2026 10:08 am
Published on:
11 Apr 2026 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
