8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़: 2 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, मजदूरी के दौरान दर्दनाक मौत; बिलखते परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Rajasthan News: मजदूर की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक से मुआवजे की मांग की है।

2 min read
Google source verification
Play video

Worker Dies At Pole Factory: झालावाड़ के झालरापाटन शहर के चंद्रावती ग्रोथ सेंटर स्थित एक पोल बनाने वाले कारखाने में काम करते समय एक मजदूर की अचानक मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की है। मजदूर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक से मुआवजे की मांग की है।

काम करते समय अचानक गिरा मजदूर

मध्य प्रदेश के गांव बाड निवासी 32 वर्षीय अनिल मेरोठा चंद्रावती ग्रोथ सेंटर की पोल फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार देर शाम वह अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि वह सीमेंट मसाले से भरी गाड़ी से पोल खींचने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद उसके छोटे भाई गोविंदा और अन्य मजदूर तुरंत उसे एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। रात करीब 8 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर देर रात मृतक के परिजन और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

डेढ़ साल पहले आया था झालरापाटन

परिजनों ने बताया कि अनिल करीब डेढ़ साल पहले काम की तलाश में झालरापाटन आया था। वह अपनी पत्नी बाली बाई के साथ कारखाने में मजदूरी करता था। उसके परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। 12 वर्षीय पवन और 9 वर्षीय नैतिक अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता की अचानक मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

परिजनों ने मांगा 5 लाख का मुआवजा

मृतक के परिजनों का कहना है कि अनिल ही परिवार का मुख्य सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। उन्होंने कारखाना मालिक से 5 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। वहीं थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।