
Photo: AI
2 Culverts Will Built In Jhalawar: झालावाड़ के रटलाई कस्बे से रीझौन होते हुए जगपुरा जाने वाले सड़क मार्ग पर दो जगह सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पुलियों का निर्माण शुरू किया है। रटलाई से जगपुरा मार्ग पर कुंडीखेड़ा हनुमान मंदिर के पास नाले पर कई सालों पुरानी रपट नुमा पुलिया थी।
इससे बारिश के समय रास्ता बंद हो जाता था। इस जगह पर पाइप डालकर रपट को ऊंचा बनाया जा रहा है। इसी रास्ते में गणेशपुरा व मोतीपुरा के बीच बहाने वाले बड़े नाले पर स्पाइन डालकर पुलिया बनाई जाएगी। जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
राजस्थान पत्रिका में रपट पर पानी आने के कारण रास्ते बंद होने की समस्या को लेकर कई बार समाचार प्रकाशित कर विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। इसके बाद विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेजे थे।
प्रस्ताव के बाद पिछले वर्ष रीझौन के नाले पर पुलिया का निर्माण हुआ। इसके बाद कुंडीखेड़ा व गणेशपुरा के यहां नालों पर अब पुलियों का निर्माण होगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियोंं, ग्रामीणों ने राजस्थान पत्रिका का आभार व्यक्त किया है।
रटलाई से जगपुरा मार्ग के बीच दो स्थानों पर रपट बनी हुई थी। इन रपट पर बारिश का पानी आने पर रास्ता रुक जाता था। ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे। जिसके आधार पर कुंडीखेड़ा हनुमान मंदिर के पास एवं मोतीपुरा विद्यालय खेल मैदान के पास वाले नाले पर पुलियों का निर्माण शुरू हुआ है।
शिवकुमार मीणा, पीडब्ल्यूडी बकानी, खंड खानपुर
राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के पास स्थित राजस्थान आवासन मंडल कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य पिछले 4 माह से अधूरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवासन मंडल कॉलोनी निवासी बलराम व्यास व अन्य लोगों ने बताया कि कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए कार्य शुरू कराया था। जिसके लिए पूरे रिहायशी क्षेत्र में गिट्टी बिछाई थी, इसके बाद 4 माह से यहां निर्माण कार्य बंद है। जिससे लोगों को अपने घर तक आने-जाने तथा वाहन निकालने में भी असुविधा हो रही है।
इस स्थिति के चलते कई बार दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि आवासन मंडल ने यहां पर बने सभी मकानों का आवंटन भी कर दिया है, लेकिन इनमें से अधिकांश मकान अभी भी खाली हैं जिनमें समाज कंटक प्रवृत्ति के लोगों ने कब्जा कर रखा है और यह रोजाना शाम को शराब पीकर यहां उत्पात मचाते हैं। जिससे यहां पर रहने वाले परिवार वालों की शांति भंग हो रही है। कॉलोनी में कई लोग आंकड़े डालकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं जिससे वॉल्टेज कम आने की समस्या बनी रहती है।
Updated on:
06 Apr 2026 12:18 pm
Published on:
06 Apr 2026 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
