6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर निवासी फाइनेंस कम्पनी का कर्मचारी तालाब में डूबा

झालावाड के खंडिया तालाब में शुक्रवार शाम को नहाने गए एक फाइनेंस कर्मी डूब गया। जिसकी शाम तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वह दोस्त के साथ तालाब में नहाने गया था

less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर निवासी फाइनेंस कम्पनी का कर्मचारी तालाब में डूबा

जयपुर निवासी फाइनेंस कम्पनी का कर्मचारी तालाब में डूबा

झालावाड़. शहर के खंडिया तालाब में शुक्रवार शाम को नहाने गए एक फाइनेंस कर्मी डूब गया। जिसकी शाम तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वह दोस्त के साथ तालाब में नहाने गया था। कोतवाली सीआई बलवीर ङ्क्षसह ने बताया कि जयपुर के विराट निवासी संजय धानका 25 वर्ष खानपुर रोड स्थित दिगम्बर फाइनेंस कंपनी में काम करता था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे खंडिया तालाब में दोस्त के साथ नहाने गया था। संजय नहाते हुए गहरे पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था। इस कारण वह डूब गया। डूबता देखकर उसका दोस्त बचाओ-बचाओ की आवाज लगाने लगा। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में राहगीर भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम भी यहां पहुंची। जिसे रैस्क्यू टीम के छोटा सिंह आदि ने तलाश किया, लेकिन रात आठ बजे तक भी पता नहीं चला। अब शनिवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है। वह झालावाड़ के लिए रवाना हो गए।