
श्रमदान से सफाई का महत्व समझाया
खानपुर. 'अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलनÓ कार्यक्रम के तहत बुधवार को अधिकारियों ने श्रमदान कर गली मोहल्ले में साफ-सफाई की। इस दौरान उपखंड अधिकारी भागीरथ राम, विकास अधिकारी गौतम गायकवाड़, सरपंच ललित राठौर, ब्लॉक स्वच्छता प्रभारी रामबिलास मीणा, समन्वयक अनिता सरल सहित पदाधिकारियों ने झाडू लगाई। इसके अलावा दुकानदारों को दुकान में डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। दुकानदारों द्वारा कचरा खुले में डालते पाया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
उन्हैल. राउमावि से स्ववच्छ भारत मिशन के तहत रैली निकाली। ब्लॉक स्वच्छता सर्वेक्षण पदाधिकारी ब्रजीश राठौर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से स्वच्छता सर्वेक्षण की चर्चा की। रैली में शिक्षक, पंचायत सहसचिव पुरसिंह व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि भी उपस्थित रहे।
श्रमदान उत्सव मनाया
सोजपुर. कस्बे में राउमावि में श्रमदान उत्सव मनाया। ग्राम विकास अधिकारी सत्यनारायण मीणा ने ग्रामीणों से स्ववच्छता में भागीदारी का सहयोग मांगा। व्याख्याता राजेन्द्र मीना, धन्नालाल मीना, पंचायत कनिष्ठ लिपिक प्रहलाद कहार, विद्यालय सहायक महावीर सिंह, ग्रामीण रफीक मोहम्मद, विरेन्द्र पोटर, सलमान , रामचंद्र आदि ने श्रमदान किया।
बकानी. ग्राम पंचायत देवनगर में स्ववच्छता रैली निकाली। वहीं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान रैली में सरपंच तुलसीराम रूहेला, ग्राम विकास अधिकारी रामेश्वर शर्मा, प्रधानाचार्य श्यामलाल पारेता, अध्यापक रामस्वरूप मीणा, वार्ड पंच शिवलाल दांगी, नानीबाई लोधा, रोशनबाई दांगी, कैलशबाई, पंचायत सहायक रामलाल लोधा आदि मौजूद रहे।
गोलाना. पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को स्ववच्छता मिशन सर्वेक्षण 2018 के अतंर्गत पंचायत कार्यालय परिसर व प्रमुख मार्गों की सफाई की। गोलाना निवासी धर्मेन्द्र पंचोली ने बताया कि सरपंच रामदयाल मीणा, सचिव सलोचना मीणा व कर्मचारी ने झाडू निकाल कर सफाई की।
रटलाई. कस्बे में स्ववच्छता श्रमदान कार्यक्रम हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधि व अधिकारी सांवलपुरा मार्ग पर एकत्रित हुए, जहां सफाई की शुरुआत की। पीईईओ श्रीकृष्ण मीणा, ग्राम विकास अधिकारी बालमुकुंद मेघवाल, पूर्व सरपंच छगन सिंह गुर्जर, प्रिंसिपल संतोष मीणा,प्राचार्य हरिशंकर, पालीवाल समाज के अध्यक्ष रामभरोस पालीवाल, ग्राम पंचायत के वार्ड पंच पंचायत सहायक एलडीसी सहित ने श्रमदान किया।
झालरापाटन. नगरपालिका की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर स्वच्छता के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को स्वच्छता सैनिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी महावीर सिंह सिसोदिया, नगरपालिका अध्यक्ष अनिल पोरवाल ने बताया कि इसमें ४ सफाई कर्मचारी व जमादार का सम्मान किया जाएगा। इसमें जमादार का चयन करने के लिए १०० अंक रखे हैं। इसमें २० अंक डे्रस कोड, २० अंक फिल्ड फीडबेक, ६० अंक हल्के की सफाई व्यवस्था के होंगे। सफाई कर्मचारी के लिए ८० अंक, इसमें से १० अंक डे्रस, ५ अंक गलब्स, ५ अंक मास्क, २० अंक फील्ड फीडबेक, २० अंक नाली सफाई ओर २० अंक रोड सफाई के होंगे। इनमें अंकों के अनुसार सफाई कर्मचारियों की डे्रस, गलब्स, मास्क और जूते, आमजन के बीच उनके कार्य स्थल की जांच पालिका की ओर से गठित दल के सदस्य करेंगे।
अकलेरा. पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों में श्रमदान कर सफाई की। वहीं विद्यालयों से रैली निकाली। विकास अधिकारी डॉ. शिवदयाल शर्मा, प्रसार अधिकारी इस्लामुद्वीन, ब्लॉक समन्वयक विकास भील, कपिल, सुनीता मीणा, शकुंतला, सुरेश, मोहन गुर्जर, हंसराज यादव व समस्त कार्मिकों ने श्रमदान किया। टीम ने ग्राम पंचायत थनावद के सड़ाकुआं गांव का निरीक्षण किया।
स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत हुआ श्रमदान
झालावाड़. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत बुधवार को जिले की ग्राम पंचायत सलोतिया की बैरवा बस्ती के रामदेव मंदिर परिसर में श्रमदान किया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर व उप स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम जीवन मीणा, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता जे.पी. व्यास, झालरापाटन विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह चूडावत, अधिशाषी अधिकारी महावीर सिंह सिसोदिया, जिला स्वच्छता समन्वयक मुकेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, डॉ. विक्रम टांक, पीईईओ बालचन्द कारपेन्टर, सचिव सुनीता शर्मा, एएनएम सुशीला गुप्ता आदि ने श्रमदान कर पौधरोपण किया।
गंदगी फैलाने पर व्यापारी पर केस दर्ज
खानपुर. पुलिस ने सड़क पर गंदगी फैलाने पर व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जमानत के बाद उसे रिहा कर दिया। खानपुर टाउन चौकी प्रभारी हनुमान सिंह झाला ने बताया कि बुधवार सुबह उपखंड अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कस्बे में सफाई अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चांदखेड़ी रोड पर व्यापारी आशीष गर्ग ने सड़क पर कचरा डाल दिया। इस पर पुलिस ने इस्तगासा पेश कर व्यापारी को उपखंड मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत भरने के बाद छोड़ा।
Published on:
09 Aug 2018 03:55 pm
