scriptहरियाली और शनि अमावस्या आज, पूजा पाठ का बनेगा विशेष योग | Hariyali and Shani Amavasya today, special yoga will be made of worshi | Patrika News

हरियाली और शनि अमावस्या आज, पूजा पाठ का बनेगा विशेष योग

locationझालावाड़Published: Aug 11, 2018 05:00:55 pm

Submitted by:

jagdish paraliya

संकटों के निवारण के लिए शनि अमावस्या महत्वपूर्ण, हरियाली अमावस्या पर बागों में महिलाएं झूलेंगी झूला

PATRIKA

हरियाली और शनि अमावस्या आज, पूजा पाठ का बनेगा विशेष योग

सुनेल. शनिवार को हरियाली और शनि अमावस्या एक ही दिन मनाई जाएगी। शनिवार होने से अमावस्या का महत्व बढ़ जाता है। इस दिन पूजा पाठ का विशेष योग रहेगा जिन जातकों को (शनि की साढ़े साती ढैय्या) जन्म कुंडली में शनि की महादशा चल रही है, उन लोगों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन काल सर्प, पितृ, शंाति आदि का विधान बताया है। ज्योषिशास्त्र के अनुसार शनि अमावस्या पर शनि के अलावा राहू, केतु या जन्म कुंडली में अन्य अशुभ दोषों से जीवन में आने वाले संकटों के निवारण के लिए शनि अमावस्या को महत्वपूर्ण माना है।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोहन जोशी ने बताया कि इस बार शनिवार को हरियाली अमावस्या आने से प्रकृति जगत में विपुल वर्षा होगी और नदी नालों में वर्षा ऋतु के अंत तक जलापूर्ति बनी रहेगी। इस दिन शिवजी को जल चढ़ाने से कालसर्प दोष, पितृ दोष शनि की साढ़े साती ढैय्या एवं अनेक परेशानी से राहत मिलती है। प्रकृति प्रेमी इस दिन पौधारोपण भी करते हैं। हरियाली अमावस्या पर बागों में झूला झूलने की परम्परा है।
कई कार्यक्रम आज
झालरापाटन. शनिवार को शनि अमावस्या पर नवग्रह मंदिर पर कार्यक्रम होंगे। व्यवस्थापक पंडित जुगलकिशोर जोशी ने बताया कि ईमली दरवाजा बाहर स्थित शनिग्रह मंदिर पर शुक्रवार रात भजन संध्या हुई। शनिवार को शनिदेव, धर्मराज, विधाता माता, रामदेवजी की पूजा होगी।
भवानीमंडी. सावन में शनि अमावस्या शनिवार को मनाई जाएगी। बांड्या बाग हनुमान मंदिर परिसर स्थित समिति सदस्य महेश झंवर ने बताया कि शनिदेव की प्रतिमा पर सुबह ८ बजे अभिषेक होगा एवं इसके बाद भण्डारा होगा। हरियाली व शनि अमावस्या साथ होने से इस दिन का महत्व बढ़ गया है। यह योग पांच साल बाद बन रहा है।
अमावस्या पर शनि अनुसार करें उपाय
मेष : शिवजी को गुड़ चढ़ाएं।
वृष : चंदन के इत्र का दान करें।
मिथुन : गन्ने के रस से अभिषेक करें।
कर्क : दूध एंव जल से अभिषेक करें।
सिंह : २१ बिल्व पत्र चढ़ाएं।
कन्या : ५ फलों का दान करें।
तुला : पंचामृत से अभिषेक करें
वृश्चिक : तांबे के सर्प शिवजी को चढ़ाएं।
धनु : केसर युक्त जल चढ़ाएं।
मकर : श्रीफल भेंट करें।
कुंभ : ५बिल्वपत्र में श्रीराम लिख चढ़ाएं।
मीन : दूध एंव केसर चढ़ाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो