डग. कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को सोनोग्राफी करवाने आई गर्भवती महिलाओं को निराश होकर घर लौटना पड़ा। महिला राम कंवर, लीला बाई, राधा बाई, दिनेश बाई आदि ने बताया कि वे अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए तीन बार आ चुकी है, लेकिन हर बार दोपहर तक भूखे व प्यासे बैठे रहने के बाद पता चलता है कि सोनोग्राफी अगली बार की जाएगी। सोनोग्राफी कक्ष के बाहर पंखा भी नहीं है, इससे उन्हें गर्मी में बैठना पड़ता है।