6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में गैस एजेन्सी लेना चाहते हो तो आप कर सकते है आवेदन

भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन ने मांगे ऑनलाइन आवेदन

less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान में गैस एजेन्सी लेना चाहते हो तो आप कर सकते है आवेदन

राजस्थान में गैस एजेन्सी लेना चाहते हो तो आप कर सकते है आवेदन

झालावाड़, कोटा, जयपुर. राजस्थान के किसी भी क्षेत्र में गैस एजेन्सी लेना चाहते है तो आप तैयार हो जाइए.. भारत सरकार के उपक्रम भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बीपीसीएल ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए बीपीसीएल ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। आवेदन जमा कराने की अतिथि तिथि 31 मई 2022 है।
विज्ञप्ति के अनुसार बीपीसीएल का राजस्थान राज्य के विभिन्न स्थानों पर वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों को गैर घरेलू पैक्ड एलपीजी की विपणन के लिए विश्ेाष गैर-घरेलू एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप नियुक्त करने का प्रस्ताव है। चयन के लिए स्थानों, पात्रता, मूल्यांकन, मानदंडों और आवेदन का विवरण बीपीसीएल की बेवसाइट पर दिए गए पथ के अनुसार अपलोड किया जा सकता है। विधिवत भरे गए आवेदनोंं को वेबसाइट के प्रत्येक स्थान के लिए इंगित पते पर 31 मई 2022 तक या उससे पहले जमा किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एक फॉच्र्यून 500 कंपनी है, जो भारत सरकार की तीसरी सबसे बडी़ एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है। भारत पेट्रोलियम को सरकार द्वारा नवरत्न का दर्जा प्राप्त है।

एलपीजी सिलेण्डर के दाम 104 रुपए तक बढ़े
दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस की कीमत 102 रुपए बढ़कर 2355 रुपए हो गई है। मुंबई में कमर्शियल गैस का भाव 102 रुपए बढ़कर 2307 रुपए हो गया है। कोलकाता में 19 कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव सबसे ज्यादा 104 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत बढ़कर 2455 रुपए हो गई है। चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 102 रुपए बढ़ी है। यहां कीमत बढ़कर 2ए508 रुपए हो गई है। आम लोगों के लिए थोड़ी राहत की बात ये है कि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस की कीमतें नहीं बढ़ाए हैं। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किग्रा गैस सिलेंडर का दाम 949.5 रुपए है।