
Rajasthan Weather: प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ जिलों में मेघगर्जन और आंधी का अलर्ट जारी किया है, तो वहीं कुछ में हीट वेव चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश के आसार हैं। यहां मेघगर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इस बीच 9 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार आज बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डुंगरपुर, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज सतही हवाओं को येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में हीट वेव चलने की संभावना है।
वहीं झालावाड़ जिले में दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद रविवार शाम को कई स्थानों पर हल्की बारिश से राहत मिली। शहर में रविवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही। दिनभर भीषण गर्मी के चलते पंखे, कूलर भी बेअसर रहे। वहीं शाम करीब चार बजे दस मिनट हल्की बारिश होने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस बरकरार रही। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री रहा। मनोहरथाना कस्बे में रविवार को पूरे दिन तेज धूप व उमस का जोर रहा। शाम को करीब 10 मिनट तेज बारिश हुई, जिससे रविवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में अफरा तफरी मच गई। बारिश होने के बाद दिनभर से हो रही गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली।
Updated on:
24 Oct 2024 03:45 pm
Published on:
17 Jun 2024 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
