6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पड़ोसी महिला ने की थी मासूस चंचल की हत्या, टॉपी के बहाने बुलाया

पूछताछ में उगला हत्या का राज, आरोपी महिला को जेल भेजा

less than 1 minute read
Google source verification
पड़ोसी महिला ने की थी मासूस चंचल की हत्या, टॉपी के बहाने बुलाया

पड़ोसी महिला ने की थी मासूस चंचल की हत्या, टॉपी के बहाने बुलाया

झालावाड़. भवानीमंडी। भवानीमंडी थाना क्षेत्र के मेहरपुरा गांव में चार वर्षीय बालिका चंचल मेहर की हत्या पड़ोसी महिला ने ही की थी। चंचल जब घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोसी महिला तरुण बाई की नजर पैरों में पहने उसके चांदी के कड़ों पर पड़ी। आरोपी महिला ने बालिका को टॉपी का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट पड़ी और हत्या का राज उगल दिया।
पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को बालिका के नाना लक्ष्मी नारायण ने थाने में मामला दर्ज करवाया था कि उसकी नाती घर से लापता हो गई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान पड़ोसी महिला के घर से सीढिय़ों के नीचे रेत के ढेर में दबा बालिका का शव बरामद किया।
गला घोंटा फिर चांदी के कड़े निकाले
पुलिस ने आरोपी महिला तरुण बाई पत्नी रामकरण को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि टॉपी का लालच देकर बालिका को बुलाया था। घर में बालिका के आते ही सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। जब बालिका तड़पने लगी तो महिला ने गला घोंट दिया और पैर में पहने चांदी के कड़े निकाल लिए। घटना का किसी को पता नहीं चले,इसलिए उसने बालिका का शव रेत के ढेर के नीचे दबा दिया। महिला ने इस घटना का जिक्र उसके पति से भी नही किया। थाना अधिकारी महेश सिंह ने बताया आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।