24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhalawar: छुट्टियां बिताने आए जम्मू बॉर्डर पर तैनात सेना के जवान की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम, आज होगा अंतिम संस्कार

Martyr Indian Soldier Jitendra Singh Hada: जम्मू से छुट्टियों में आए सेना के जवान को 28 जुलाई को वापस ड्यूटी पर जाना था। लेकिन इससे पहले ही वह हादसे के शिकार हो गए। आज सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 15 Jul 2025, 10:59 AM IST

मृतक सेना का जवान और क्षतिग्रस्त कार (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan Road Accident: झालावाड़ के पनवाड़ थाना क्षेत्र के हरिगढ़-बाघेर सड़क पर सोमवार को झालावाड़ जाते समय अचानक कार अनियंत्रित होकर खाळ पर बनी पुलिया की दीवार से टकराने के भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। घायल का झालावाड़ अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि आर्मी जवान जितेन्द्र सिंह हाड़ा (40) पुत्र गजराजसिंह निवासी डूंगरपुर हाल अग्रसेन कॉलोनी झालावाड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। हाड़ा अपने गांव में फसल देखकर झालावाड़ आ रहा था, इसी दौरान हरिगढ़ के पास कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। जिसमें इंडियन आर्मी का जवान व एक अन्य घायल गंभीर घायल हो गया। जिन्हे एम्बुलेंस से ग्रामीण एसआरजी चिकित्सालय लेकर आए जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने जितेन्द्र सिंह हाड़ा को मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज जारी है।

मृतक इंडियन आर्मी में पूंछ-रंजोरी में तैनात था। अभी छुट्टियां बिताने आया था। भाई लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि जितेन्द्र जम्मू से छुट्टियों में आया था, उसे 28 जुलाई को वापस ड्यूटी पर जाना था। जितेन्द्र के दो बच्चे हैं, जो अभी पढ़ाई करते हैं। सैनिक का सैन्य प्रोटोकॉल के अनुसार मंगलवार को सुबह दस बजे रोटरी क्लब मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी शव एसआरजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

घुमावदार मोड़ पर डंपर पलटा

वहीं स्टेट हाईवे 89 पर इकवासा में झिरी के बालाजी मंदिर के समीप तेज घुमावदार मोड़ पर सोमवार को एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के समय एक पशुपालक भैंसें लेकर सड़क पर जा रहा था। पशुपालक एवं उसकी भैंसें बाल-बाल बच गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

अनियंत्रित होकर पलटा डंपर (फोटो: पत्रिका)

डंपर के चालक ने बताया कि वह बजरी खाली करके रीछवा से तीनधार की ओर जा रहा था। उसी समय झिरी के बालाजी मंदिर के यहां तेज घुमावदार अंधे मोड़ पर डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। दुर्घटना में डंपर के साथ ही वन विभाग की चारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

गौरतलब है कि इकवासा में बालाजी मंदिर के समीप इस अंधे मोड़ पर इससे पहले भी कई बड़े वाहन का अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। लेकिन आरएसआरडीसी विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार इस अंधे मोड़ की अनदेखी की जा रही है। जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग