2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gang Rape: जंगल में महिला से गैंगरेप के आठ आरोपी बापर्दा गिरफ्तार, ऐसे साजिश रच घटना को दिया था अंजाम

Gang Rape: एक महिला को जंगल में ले जाकर आठ लोगों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पीड़िता से शिनाख्त की कार्रवाई के बाद उनके नामों का खुलासा होगा।

1 minute read
Google source verification
Jhalawar News

अकलेरा थाना (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Jhalawar Gang Rape News: झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना इलाके में गत 29 मई की रात जंगल में ले जाकर एक महिला से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने बुधवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें बापर्दा रखा है और उनके नामों का खुलासा नहीं किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि अकलेरा के मानपुरा के माल में 35 वर्षीय महिला को 29 मई की रात दो लोग मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गए थे। वहां पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। अगले दिन सुबह महिला को लोगों ने अचेतावस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें : पति-पत्नी के बीच 15 साल तक शारीरिक संबंध नहीं, कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता

पुलिस जल्द करेगी नामों का खुलासा

मामले में महिला की रिपोर्ट पर आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अनुसंधान के लिए सभी आरोपियों को बापर्दा रखा है। पीड़िता से शिनाख्त की कार्रवाई के बाद उनके नामों का खुलासा करेगी।

पीड़िता की हालत स्थिर

पीड़िता की हालत अब स्थिर है और कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज जारी है। जैसे ही पीड़िता पूरी तरह स्वस्थ होती है, बापर्दा आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने दो डीएसपी, चार थानाधिकारी और 34 पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की। इस टीम ने झालावाड़ और एमपी के राजगढ़ और गुना जिले में कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई के तहत आठ आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Story Loader