27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में ठगी का नया तरीका, किसान सम्मान निधि का लिंक आया और खाते से उड़ गए एक लाख रुपए

राजस्थान सरकार और पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद साइबर ठगी का सिलसिला थम नहीं रहा।
less than 1 minute read
Google source verification
शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफे का लालच! करोड़ों का झांसा देकर दंपती दुबई फरार, दो साथी गिरफ्तार(photo-patrika)

शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफे का लालच! करोड़ों का झांसा देकर दंपती दुबई फरार, दो साथी गिरफ्तार(photo-patrika)

झालावाड़। राजस्थान सरकार और पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद साइबर ठगी का सिलसिला थम नहीं रहा। रीछवा कस्बे के निवासी पंकज कुमार कहार भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए और उनके खाते से 1 लाख 5 हजार रुपए उड़ गए।

पंकज ने बताया कि घटना 10 नवंबर की है। वह गुजरात में कैंपसिंग का काम कर रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे उनके मोबाइल पर पीएम किसान सम्मान निधि का एक लिंक आया। उन्होंने उस पर क्लिक नहीं किया, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा झालरापाटन के उनके खाते से 5 हजार रुपए कट गए।

लगातार ट्रांजेक्शन के बाद अकाउंट फ्रीज करवाया

पहले पंकज को लगा कि शायद किसी को भुगतान किया होगा, लेकिन अगली सुबह 11 नवंबर को उसी समय करीब 1 बजे खाते से 6 बार में 10-10 हजार और 2 बार में 20-20 हजार रुपए कट गए। लगातार होने वाली इन ट्रांजेक्शन के बाद पंकज ने तुरंत बैंक में फोन कर अपना अकाउंट फ्रीज करवाया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।

साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज

इसके बाद पंकज गुजरात से गांव लौटे और झालावाड़ साइबर क्राइम थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन अभी तक उनके पैसे वापस नहीं आए हैं, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं और परिवार भी परेशान है। पंकज ने साइबर पुलिस से मांग की है कि फर्जी लिंक के माध्यम से कटे 1 लाख 5 हजार रुपए जल्द वापस दिलाए जाएं।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग