5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri Special : सेलीगढ़ी धाम पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, चर्म रोग से मिलती है मुक्ति

महाशिवरात्रि पर लगता है मेला, आस्था का प्रमुख केन्द्र है महादेव मंदिर

2 min read
Google source verification
Mahashivratri Special : सेलीगढ़ी धाम पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, चर्म रोग से मिलती है मुक्ति

Mahashivratri Special : सेलीगढ़ी धाम पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, चर्म रोग से मिलती है मुक्ति

Jhalawar. भीमसागर। खानपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध सेलीगढ़ी धाम गाडरवाड़ा नूरजी 63 सालों से सालाना महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का सैलाब महादेव के मेले में दर्शन को उमड़ते है। उजाड़ नदी तट किनारे स्थित महादेव सेलीगढ़ी धाम पर सोमवार, चौदस महाशिवरात्रि समेत अन्य पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए आता है। खानपुर उपखंड के अलावा झालावाड़ जिले समेत कोटा संभाग के दूरदराज इलाकों से भोलेनाथ के भक्त दर्शन को आते है। भोलेनाथ हर भक्त की मनोकामना पूर्ण करते है। इस कड़ी में ही करीब 63 सालों से हर वर्ष महाशिवरात्रि पर भव्य मेले का आयोजन ग्राम पंचायत के द्वारा करवाया जाता है।

1940 में हुई महादेव की स्थापना

उजाड़ नदी गाडरवाड़ा नूरजी में नदी के बीच मे चबूतरे पर महादेव के शिवलिंग की स्थापना दिवंगत विधायक प्रभुलाल सेंटर के द्वारा सन 1940 भव्य उत्सव मनाकर विशेष पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग की प्राण.प्रतिष्ठा करवाई गई थी। परिजन रामेश्वर दयाल गुप्ता व निर्मल गुप्ता ने बताया कि परिवार अभी भी नियमित परिवार के द्वरा महादेव का अभिषेक कार्य करवाया जा रहा है। भोलेनाथ हर भक्त के कष्टों का निवारण करते है।

1959 से शुरू हुआ मेला सोरती

सेलीगढ़ी महादेव धाम पर स्थापना के बाद गाडरवाड़ा नूरजी में पंचायत राज स्थापना के साथ ही ग्राम पंचायत बनने के बाद प्रथम बार दिवंगत सरपंच प्रभुलाल सेंटर द्वारा 1959 में महाशिवरात्रि पर्व पर मेले सोरती का आयोजन प्रारंभ करवाया जो नियमित गत 63 वर्षों से जारी है। सेलीगढ़ी धाम पर हर साल हजारों की संख्या में भक्तजन मेले में आकर महादेव पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करते है।

लड्डू बांटी लगाते भोग
खानपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध सेलीगढ़ी धाम मंदिर पर महादेव को भोग के रूप में श्रद्धालुओं लड्डू बांटी का भोग लगाते है। मान्यता अनुसार महादेव को श्रद्धालुओं सोमवारए चौदस समेत महाशिवरात्रि एवं अन्य दिनों में रसोईयां समेत पार्टियां कर महादेव को भोग अर्पित करते है।

चर्म रोगों से मिलता है छुटकारा

सेलीगढ़ी महादेव उजाड़ नदी में लगातार पांच चौदस पर स्नान कर महादेव की पूजा करने से चर्म रोगों से छुटकारा मिलता है। सेलीगढ़ी महादेव पर दर्शन करने आए श्रद्धालु कोटा जिला निवासी मनोहर पंचोली ने बताया कि उनके द्वारा लगातार पांच चौदस स्नान कर महादेव का पूजन किया इससे उनको चर्म रोग में राहत मिली है। अनेक श्रद्धालुओं ने बताया कि महादेव के पंचामृत को घर लेकर जाते है उससे भी पीने से रोगों से छुटकारा मिलता है।