31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मत के बाद नव दांपत्य जीवन की शुरुआत

Beginning of new married life after marriage

2 min read
Google source verification

ȤæðÅUæð ·ð¤ŒàæÙÑ-3 âéÙðÜ ÿæð˜æ ·ð¤ ¿ÀUÜæß ×ð´¤àæé·ý¤ßæÚU ·¤æð çßÎæ§üU âð Âêßü ×ÌÎæÙ ·¤ÚUÙð ÂÚU ´ãéU¿è ÎéËãUÙÐ

  • सुनेल. मतदान के दिन दुल्हा व दुल्हन ने अपने मत का प्रयोग करते हुए अपने नव दांपत्य जीवन की शुरुआत की। कुम्हार मोहल्ला निवासी दुल्हा हर्षसुल प्रजापति ने परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचा। वहीं क्षेत्र के कनवाड़ी में दुल्हा जितेन्द्र सिंह राजावत शादी की रस्म छोड़कर मतदान करने पहुंचा।

सुनेल. मतदान के दिन दुल्हा व दुल्हन ने अपने मत का प्रयोग करते हुए अपने नव दांपत्य जीवन की शुरुआत की। कुम्हार मोहल्ला निवासी दुल्हा हर्षसुल प्रजापति ने परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचा। वहीं क्षेत्र के कनवाड़ी में दुल्हा जितेन्द्र सिंह राजावत शादी की रस्म छोड़कर मतदान करने पहुंचा।

संगीता ने सुसराल जाने से पहले वोट दिया

चछलाव में संगीता कुमारी बैरागी ने सुसराल जाने से पहले वोट दिया। उनके साथ दुल्हा अंकित कुमार बैरागी मौजूद रहा। संगीता ने पति से कहा कि पहले वोट देंगे फिर घर जाएंगे।

दुल्हन भी पहुंची मतदान केंद्र

दुल्हन भी पहुंची मतदान केंद्रअकलेरा. लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने दुल्हन भी मतदान केंद्र पहुंची। झालावाड़ जिले के अकलेरा ब्लॉक के पोली गांव में दुल्हन शिक्षा पुत्र देशराज मीणा ने मतदान किया।

शादी से पहले मतदान करने पहुंची कविता

रीछवा. कस्बे समेत क्षेत्र के नसीराबाद, बड़बड़, सलावद, किशनपुरा, तीनधार, रुपारेल पंचायतों में मतदान हुआ। कस्बे के चार बूथ पर सुबह 7 बजे से कतारें लगी रही। इस दौरान युवती कविता मीणा शादी से पहले मतदान करने पहुंची।

दुकानें बंद रखने से संचालकों को होता है नुकसान

कस्बे का राउमावि मतदान केन्द्र करीब 20 साल से संवेदनशील की श्रेणी में है। इस पर वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में फर्जी मतदान को लेकर विवाद हुआ था। प्रशासन इस बूथ के आसपास 2 सौ मीटर तक की दूरी के बाजार की सभी दुकानें बंद रखता है। लोकसभा, विधानसभा, पंचायतराज चुनाव के मतदान के दिन बस स्टैंड की सभी दुकानें बंद रहती हैं। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान होता है।

शादी में शामिल होने से पहले किया पोलिंग बूथ पहुंचे

बकानी. लोकसभा चुनाव के लिए कस्बे के पांच बूथों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। शादियों के सीजन के चलते लोग जल्दी पहुंचे। राउमावि के पोलिंग बूथ पर प्रथम बार मतदान करने पहुंचे गौतम ओझा,निक्की सोनी,चेरी भंडारी,दिशु जैन और करिश्मा सोनी ने बताया कि लोकतंत्र के इस उत्सव में पहली बार मतदान करके बहुत ही अच्छा लगा। बीएलओ अशोक वर्मा ने निर्वाचन विभाग की ओर से प्रमाण दिए।

पहले मतदान बाद में कन्यादान

  • झालावाड़. मतदान के दिन झालावाड़ बारां लोकसभा क्षेत्र में ओल्ड ब्लाक स्कूल में बूथ सं. 14 में पहले मतदान बाद में कन्यादान गीत गाते हुए महिलाएं दुल्हन को मतदान कराने पहुंची। वार्ड पार्षद फारूख अहमद ने बताया कि उनके क्षेत्र की निवासी नगमा बी पुत्री अब्दुल रशीद का निकाह शनिवार को होना है। उसके एक दिन पूर्व मतदान के लिए दुल्हन नगमा बी ने अपना पहला वोट दिया।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग