
फाइल फोटो: पत्रिका
Gold-Silver Price Drop: केंद्र सरकार की ओर से सोना-चांदी सहित कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने के फैसले का असर देशभर के सर्राफा बाजारों के साथ झालावाड़ सुनेल क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। सरकार की घोषणा के बाद महज दो दिनों में सोना करीब पांच हजार रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी में 21 हजार रुपए प्रति किलो तक की तेजी दर्ज की गई जिसके बाद आज सोना 8 हजार और चांदी में 7 हजार की गिरावट दर्ज हुई। अचानक आए इस उतार-चढ़ाव से सर्राफा कारोबारियों और ग्राहकों में हलचल मच गई है। स्थानीय बाजार में सोना 1.57 लाख रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 2.68 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।
दामों में आई इस अप्रत्याशित तेजी और अगले ही दिन कमी से ग्राहकी पर भी असर पड़ा है और बाजार में असमंजस की स्थिति बन गई है। व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में इतनी जल्दी उतार-चढ़ाव के कारण ग्राहक फिलहाल खरीदारी से दूरी बना रहे हैं। कल झालावाड़ के सर्राफा बाजार में सोने के 1.65 लाख रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 2.75 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी। वहीं आज सोना 1.57 लाख रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 2.68 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। व्यापारियों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ तो कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने जुलाई 2024 के बजट में रत्न एवं आभूषण उद्योग को राहत देने के लिए सोना-चांदी पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया था। इससे पिछले करीब 21 महीनों से सर्राफा बाजार को राहत मिली हुई थी।
अब सरकार ने पुनः शुल्क बढ़ाते हुए 10 प्रतिशत मूल सीमा शुल्क और पांच प्रतिशत कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर लागू कर दिया है। सरकार का उद्देश्य आयात नियंत्रण और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना बताया जा रहा है। हालांकि इस निर्णय का सीधा असर आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों पर दिखाई देने लगा है।
अधिक आयात शुल्क से अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है। जिस प्रकार से आयात शुल्क में वृद्धि की गई है, उससे सोना-चांदी के दाम घट भी सकते है और बढ़ भी सकते हैं। ऐसे में तस्करी बढ़ने और ग्रे मार्केट के दोबारा सक्रिय होने की आशंका भी बन गई है।
महेश सोनी व्यापारी
Updated on:
15 May 2026 01:15 pm
Published on:
15 May 2026 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
