
रोड सेफ्टी पार्क: बच्चे सीखेंगे यातायात के नियम
रोड सेफ्टी पार्क: बच्चे सीखेंगे यातायात के नियम
झालावाड़. शहर के बीच भवानीपार्क में सड़क सुरक्षा पार्क लगभग बनकर तैयार है। अब पार्क में चिकित्सालय, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रेक आदि बनाए जा रहे हैं। जिसमें विद्यार्थियों को बचपन से ही सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी मिल सकेगी। पार्क बच्चों के लिए जनवरी 2023 से शुरु कर दिया जाएगा। प्रदेश में ऐसे पार्क हर जिले में बनाने की घोषणा राजस्थान सरकार ने बजट में की थी। इस पार्क के बनने के बाद विद्यार्थियों को बचपन से ही सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की संपूर्ण जानकारी हो सकेगी। ऐसे में प्रदेश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ये नवाचार राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। इस पार्क में यातायात संदेशों के माध्यम से बच्चों को जागरुक किया जाएगा। इस पार्क में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत के कारणों की भी जानकारी दी जाएगी।
स्कूली बच्चों को कराएंगे पार्क की विजिट-
इस पार्क में दो दर्जन से अधिक साइन बोर्ड व प्रेरणास्प्रद संदेश लिखे जाएंगे। इसके साथ ही एक बडा हेलमेट व बच्चों के लिए सुरक्षित यातायात के लिए पार्क में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रेक, चिकित्सालय आदि बनाए गए है, जहां किस तरह से अपने वाहन को निकाला जाता है। किस तरह की सावधानी रखनी चाहिए। ये भी रोड सेफ्टी पार्क में अच्छे से समझाया है। रोड सेफ्टी पार्क में घूमने आने वाले बच्चों को साइन व सिग्नल के बारे में समझाया जाएगा, वाहन चलाते समय कहां,कब रुकना व मुडऩा है।
इतनी है पार्क की लागत-
भवानीपार्क में बनाए जा रहे रोड सेफ्टी पार्क के लिए परिवहन विभाग ने नगर परिषद के माध्यम से जमीन का चयन कर आरएसआरडीसी को सौंपी है। अब आरएसआरडीसी द्वारा करीब 27 लाख रुपए की लागत से इस जमीन पर रोड सेफ्टी पार्क बनाया जा रहा है। पार्क का निर्माण पूरा होने के बाद इसे नगर परिषद को हैंडओवर किया जाएगा।
बस व ट्रेन में कैसे बैठे ये भी बताया जाएगा-
पार्क में ये भी बताया जाएगा कि स्कूली बच्चे बस व ट्रेन में कैसे बैठे। बस व ट्रेन से उतरते समय क्या-क्या सावधानी रखे। पार्क में इसके लिए पाथ वे तथा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस व चिकित्सालय भी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पेट्रोप पंप भी बनाया गया जिसमें बताया जाएगा कि पेट्रोल पंप पर क्या-क्या सावधानियां रखी जानी चाहिए। जेब्रा मोड व ङ्क्षसपल मोड व अंधा मोड व अन्य यातायात के निमयों की भी पूरी जानकारी पार्क के माध्यम से दी जाएगी। ताकि बच्चे बढ़े होकर इसे जीवन में उतारे और सड़क दुघर्टनाओं में कमी आएं। इन सभी ट्रेफिक नियमों की जानकारी के लिए विद्यार्थियों को पार्क का भ्रमण करवाया जाएगा। जहां एक-एक नियम बारीकी से समझाया जाएगा।
पाठ्यक्रम में भी शामिल किया-
राजस्थान में विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में भी रोड सेफ्टी के विषय को शामिल किया गया है। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ोतरी देख राजस्थान सरकार के परिवहन विभाग ने एक नया प्लान बनाया है। जिसमें राज्य के 65 हजार सरकारी विद्यालयों के पाठ्यक्रम में अब रोड सेफ्टी को शामिल किया गया है। अब विद्यार्थी किताबों में नियमों को पढ़कर पार्क में प्रायोगिक तौर अच्छे से समझ सकेंगे। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
सभी जिलों में बनना है-
1 भवानीपार्क में रोड सेफ्टी पार्क के लिए जमीन का चिन्हीकरण कर आरएसआरडीसी को बता दी गई है। अब पार्क आदि बनाने का काम उनके द्वारा ही किया जा रहा है। ये राजस्थान के बजट में घोषणा था, जो सभी जिलों में बनना है।
समीर जैन,जिला परिवहन, अधिकारी, झालावाड़।
2.पार्क का काम करीब 90 फीसदी पुरा हो चुका है। इसमें बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियम समझाने के लिए पाथ वे, रेलवे क्रॉसिंग, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप व कई तरह के साइन बनाए जा रहे हैं। जिन्हे देखकर बच्चा यातायात के नियमों का पालन करना सीख जाएं।
मनोज माथुर, परियोजना निदेशक,आरएसआरडीसी, झालावाड़।
Published on:
13 Dec 2022 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
