6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज बसें यात्रियों से ठसाठस, कोरोना गया है, संक्रमण नहीं

. रोडवेज सहित निजी बसों में उड़ रही धज्जियां

2 min read
Google source verification
रोडवेज बसें यात्रियों से ठसाठस, कोरोना गया है, संक्रमण नहीं

रोडवेज बसें यात्रियों से ठसाठस, कोरोना गया है, संक्रमण नहीं

Jhalawar .झालरापाटन. राष्ट्रीय राजमार्ग व मेगा हाइवे मार्ग पर रोडवेज सहित अन्य यात्री वाहन क्षमता से अधिक सवारियां भरकर सरपट दौड़ रहे है। राज्य परिवहन निगम की बस की छतों तक सवारियां बैठाकर यातायात नियमों के साथ कोरोना गाइडलाइन की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही है। निगम के अलावा अन्य निजी बसों में क्षमता से ज्यादा संख्या में यात्रियों को भरकर असुरक्षित यात्रा करवाई जा रही है। यात्री सीटें फुल होने के बाद बस के अंदर खड़े होने के साथ ही गेट पर लटककर, यात्री भार ज्यादा होने पर बसों की छत पर बैठकर ले जाया जा रहा है। बस चालक व परिचालक अपने स्वार्थ के लिए यात्रियों की जान के साथ तो खिलवाड़ कर ही रहे है। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि का मखौल उड़ा रहे है। रोजाना इस तरह के वाहन प्रमुख सड़कों पर देखे जा सकते है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी इस ओर आंख मूंद कर बैठे है। बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर संचालन किया जा रहा है। यह वाहन पुलिस थानों के सामने तक से बैखोफ निकल जाते है। सवारियों को बीच सड़क पर ही रोककर उतारा व बैठाया जाता है। इसके बावजूद भी ऐसे वाहनों पर कोई कार्रवाई नही की जा रही है। बस स्टैंड से बकानी, मनोहरथाना, सोयतकलां, सुनेल, भवानीमंडी सहित विभिन्न मार्गो पर अधिक सवारी भरे वाहन देखें जा सकते है। लेकिन इन वाहनों के संचालकों पर कोई कार्रवाई नही की जा रही है। जबकि यह लोगों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे है। परिवहन विभाग भी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। पुलिस व यातायात विभाग की ओर से केवल दो पहिया व चौपहिया वाहन चालकों पर ही कार्रवाई की जाती है। सीटबेल्ट, लाइसेंस, हेलमेट आदि के चालानी कार्रवाई कर कार्य को इति श्री कर लिया जाता है।