
रिर्माक को लेकर रोडवेज प्रबन्धक यातायात के साथ मारपीट, पैर में फैक्चर
झालावाड़.राजस्थान रोडवेज के प्रबन्धक यातायात के साथ शुक्रवार शाम को तीन-चार लोगों ने मारपीट की इससे प्रबन्धक के हाथ व पैर में चोंटे आई वहीं पैर में फैक्चर आया।
एसआरजी चिकित्सालय चौकी प्रभारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि रोडवेज के प्रदीप कुमार(३५) पुत्र राधेश्याम सामरिया निवासी खेरथल जिला अलवर के साथ तीनधार पुलिया के पास ही पेट्रोल पंप के निकट कुछ लोगों ने रुकवाकर मारपीट की।
मंडावर थानाधिकारी शरीफ अहमद ने बताया कि प्रदीप ने दिए पर्चा बयान में बताया कि वो और चीफ मैनेजर दोनों चैकिंग से तीनधार पुलिया के यहंा आ रहे थे। पेट्रोल पंप के यहां खड़े बाबू गुर्जर ने हाथ देकर रुकवाया हम नीचे उतर गए। वो चीफ मैनेजर से बात कर रहा था। इतने में दो लोग झाडियों में से आए और मेरे साथ लोहे के पाइप से मारपीट करने लग गए। एक का नाम मोहन सिंह व दूसरे का नाम बाबू गुर्जर व एक अन्य जिसने मुंह पर साफी बांध रखी थी जिनके हाथ में लोहेे की रोड थी। तीन चार महीने पहले बाबू गुर्जर की गाड़ी में दो सवारी को लेकर रिर्माक लगाया था। उसके बाद कुछ नहीं हुआ। गुुरुवार को भी इसी जगह हमने एक गाड़ी को चेक की थी जिसमें २० यात्री बिना टिकट पाए गए थे। इसका एजेंट शादाब था, उसने मुझे मशीन नहीं दी काफी दुव्र्यहार भी किया था। इसकी शिकायत कंट्रोल रुम पर लिखवा दी थी। जिसे ब्लैक लिस्ट भी किया जाना था। हो सकता इसी वजह से इन्होंने मारपीट की हो और तो मेरी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। गाडिय़ां तो चेक करते रहते हैं। मंडावर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मारपीट की सूचना के बाद रोडवेज के कई कर्मचारी अधिकारी एसआरजी चिकित्सालय पहुंच गए।
००
सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री आज लेंगे बैठक
झालावाड़.सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री भजनलाल जाटव शनिवार को सुबह 10 बजे मिनी सचिवालय के सभागार में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी एडीएम राधेश्याम डेलू ने दी।
कांग्रेस आज मनाएगी संविधान दिवस
झालावाड़.कांग्रेस कार्यालय में शनिवार दोपहर 12 बजे संविधान दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर करेंगे। मो.मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विद्वानों व बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित किया गया।
नाटक के माध्यम से संविधान की शक्तियों के बारे में
झालावाड़.राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों द्वारा अन्तरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर व्याख्यांनमाला, निबंध, नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की द्वीप प्रज्ज्वलन करके की गई। इकाई प्रथम अधिकारी हर्षित शर्मा ने छात्राओं को समाज के विभिन्न वर्गों की बालिकाओं व महिलाओं की स्थिति तथा जागरूक बनने के लिए संविधान द्वारा प्राप्त विभिन्न अधिकारों, कानूनों से परिचित कराया।द्वितीय अधिकारी मीनाक्षी गुर्जर, डॉ.नेहा पालीवाल, डॉ.रूचि कुलश्रेष्ठ, डॉ. साक्षी पारीक आदि ने विचार व्यक्त किए। नाटक प्रतियोगिता में विशाखा ग्रुप ने महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के महत्व को बताते हुए बालक-बालिका भेदभाव को दूर करने तथा बालिका शिक्षा पर जोर दिया। शाईन बी ग्रुप ने समाज में व्याप्त दहेज कुप्रथा प्रस्तुत किया। छात्रा विशाखा बैरागी व रेखा मैरोठा ने स्वरचित सुनाई।महिला सशक्तिकरण विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई। निर्णायक अर्पिता शर्मा एवं मोना वर्मा रहे। जिसमें प्रथम स्थान हेमलता मीणा, द्वितीय स्थान मीनाक्षी कुमारी तथा तृत्तीय शाईन बी रही।इस मौके पर अजय मीना, प्रवेश चौहान, ललित मीना, राबिया सिंह, छीतर लाल शर्मा, गोपाल लाल रेगर, महेन्द्र्र सिंह, अभिषेक राठौर आदि मौजूद रहे।
Published on:
25 Nov 2022 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
