6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSS…संघ आजादी के महोत्सव में वीर सपूतों के इतिहास से कराएगा रूबरू

विशेष अभियान चलेगा... स्वाधीनता से स्वतंत्रता तक की यात्रा का किया जाएगा समावेश

2 min read
Google source verification
RSS...संघ आजादी के महोत्सव में वीर सपूतों के इतिहास से कराएगा रूबरू

RSS...संघ आजादी के महोत्सव में वीर सपूतों के इतिहास से कराएगा रूबरू

झालावाड़. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से देश की स्वाधीनता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष पर आजादी महोत्सव मनाया जाएगा। देश की युवा पीढ़ी को स्वाधीनता से स्वतंत्रता तक की यात्रा से रूबरू करवाया जाएगा। इसके लिए संघ की ओर से देशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही है। जिले के दो दिवसीय प्रवास पर आए राजस्थान क्षेत्र प्रचारक मनोज कुमार ने बताया कि विजयादशमी पर नागपुर में स्वाधीनता से स्वंत्रता तक की यात्रा की परिकल्पना पर सरसंघचालक डा. मोहनभागवत ने उद्बोधन दिया था। उसकी अवधारणा पर संघ की ओर से खासकर युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीर सपूतों के इतिहास से रूबरू करवाया जाएगा। सभी जगहों से स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ी जानकारियां एकत्रित की जा रही है। युवा पीढ़ी को देश की आजादी में बलिदान देने वालों के वीरगाथा की जानकारी नहीं है। उनके परिवार के लोगों से बात कर जानकारी जुटाई जा रही है। युवा पीढ़ी को बताएंगे कि कैसे आजाद हिंद फौज आजादी के लिए संघर्ष करती थी, कैसे रणनीति बनाते थे, किस मार्ग से उनका आंदोलन चला था। तात्यां-टोपी के आंदोलन का रूट चार्ट बनाया जा रहा है। इसमें उनके आंदोलन की जानकारी दी जाएगी। स्वाधीनता से स्वतंत्रता तक की यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी को गौरव का अहसास करवाना है। हमारे उन पूर्व महान पूर्वजों का मन में बसा गौरव, जिस भारत माता के लिए उनका जीवन लगा, उस मातृभूमि की अविचल भक्ति तथा उन्हीं के द्वारा संरक्षित व परिवर्धित हमारी उदार सर्व समावेशी संस्कृति ये हमार राष्ट्र जीवन के अनिवार्य आधार है।
स्वराज संघर्ष यात्रा पर विशेषांक जारी
राजस्थान क्षेत्रीय प्रचार मनोज कुमार व संघ के बारां विभाग के प्रचार प्रमुख राजेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को झालावाड़ में स्वामी विवेकानंद स्कूल में पाथेय कण के 75 वें आजादी के महोत्सव के स्वराज संघर्ष यात्रा के विशेषांक को जारी दिया। इस मौके पर जिला प्रचार प्रमुख मंयक भी मौजूद थे।