14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandi: सीजन में पहली बार सर्वाधिक दामों पर हुई गेहूं की खरीद, 14,500 रुपए प्रति क्विंटल बिका धनिया, जानें हाड़ौती के मंडी भाव

Wheat Bumper Arrival In Mandi: खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ के सचिव विजय मूंदड़ा ने बताया कि इस वर्ष तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांव में गेहूं की जबरदस्त पैदावार हुई है। अधिकांश किसान फसल तैयार करने के बाद मंडी की ओर रुख कर रहे है, इससे माल की आवक में एकदम तेजी आ गई है।

2 min read
Google source verification
Mandi news

फोटो: पत्रिका

Mandi Bhav Update: हरिश्चंद्र कृषि उपज मंडी में सोमवार को गेहूं की बंपर आवक होने के साथ ही भाव में भी तेजी रही। कृषि मंडी में हर तरफ गेहूं के ढेर लगने से परिसर के अंदर आवाजाही में परेशानी महसूस की गई। सोमवार को मंडी में 12 हजार गेहूं के कट्टों की आवक रही। इसके अधिकतम दाम 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।

खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ के सचिव विजय मूंदड़ा ने बताया कि इस वर्ष तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांव में गेहूं की जबरदस्त पैदावार हुई है। अधिकांश किसान फसल तैयार करने के बाद मंडी की ओर रुख कर रहे है, इससे माल की आवक में एकदम तेजी आ गई है। गेहूं खरीदने के लिए बाहर से आटा मिल व्यापारी भी मंडी में आ गए हैं, जिससे किसानों को उपज के अच्छे दाम मिल रहे हैं।

इसके अलावा उपज की बढ़ती आवक को देखते हुए परिसर में स्थानाभाव की कमी महसूस की जा रही है। मंडी में किसानों और व्यापारियों के लिए एक ही शेड उपलब्ध है, जिससे भीषण गर्मी के बावजूद नीलामी और खरीदी का कार्य तेज धूप में खुले मैदान में ही करना पड़ रहा है। इन हालात के चलते व्यवस्थाएं दबाव में आ गई।

धनिया 14,500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका

बकानी की गौण कृषि उपज मंडी शुक्रवार और शनिवार के दो दिवसीय अवकाश के बाद रविवार को खुली। इसके साथ ही जिंसों की बोली भी शुरू हुई। किसानों ने शनिवार रात से ही अपनी फसलें मंडी परिसर में लाना शुरू कर दिया था। मंडी परिसर में जगह की कमी के चलते किसानों को रात में ही फसलें लानी पड़ती हैं। व्यापारियों द्वारा आधे टीन शेड पर कई महीनों से अपना माल जमा करने के कारण यह समस्या बनी हुई है। इस संबंध में तहसीलदार को कई बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद व्यापारियों ने अपना माल नहीं हटाया है और ना ही प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई की गई है।

बकानी मंडी में वर्तमान में जिंसों की आवक अच्छी बनी हुई है, जिसके कारण सुबह दस बजे तक परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं रहती है। मंडी के व्यापारी गिरिराज गुप्ता ने बताया कि रविवार को मंडी में धनिया की आवक अच्छी रही। धनिया के भाव 10,000 रुपए प्रति क्विंटल से 14,500 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए। गेहूं की लगभग 400 कट्टे की आवक हुई, जिसके भाव 2,200 रुपए से 2,350 रुपए तक रहे। चने का अधिकतम भाव 5,100 रुपए और मेथी का भाव 5,860 रुपए प्रति क्विंटल रहा। अलसी 7,800 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। समर्थन मूल्य पर गेहूं की तुलाई शुरू होने के कारण मंडी में गेहूं की आवक कम रही।

तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

गौण कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा टीन शेड के नीचे महीनों से माल जमाए रखने और तहसीलदार को ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से किसानों में नाराजगी है। इसको लेकर सोमवार को भारतीय किसान संघ ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। संघ ने बताया कि किसान अनिश्चितकाल धरने पर बैठे हुए है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया। जब तक व्यापारी टीन शेड खाली नहीं करते तब तक अनिश्चितकालीन धरना चालू रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग