
वह शादी नहीं करना चाहती थी..इसलिए ट्रेन में बैठ गई
झालावाड़. भवानीमंडी. मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी एक युवती अपनी शादी की बात को लेकर परिवार से नाराज होकर ट्रेन मे बैठ कर भवानीमंडी पहुंच गई। जिसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। थानाधिकारी महावीर सिंह यादव ने बताया कि बुधवार रात करीब 3 बजे एक लड़की गश्त के दौरान अकेली घूमती नजर आई। पूछताछ में जबलपुर की निवासी होना बताया और कहा की वह घर से नाराज होकर यहां पहुंच गई। जिस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। पूछताछ में बताया कि युवती की परिजन शादी करना चाहते थे, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए घर छोड़कर आ गई।
भटकी बालिका को परिजनों को सुपुर्द किया
झालावाड़ ञ्च पत्रिका. बुधवार रात एक भटकी हुई बालिका को उसकी दादी के सुपुर्द किया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह हाडा ने बताया कि रात को एक अज्ञात बालिका बस स्टेण्ड पर भटक रहीं थी। झालावाड़ पुलिस ने सतर्कता बरती और उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, उसे रात को राजकीय संप्रेषण गृह मे रखा गया। सुबह उसके माता पिता कोटडी नागदा जिला बारां से बुलाया गया और उसकी दादी भूली बाई के सुपुर्द किया।
Published on:
16 Jul 2021 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
