7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़

Liquor Smuggling : भूसे की आड़ में तस्करी, 32 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त

जयपुर से मध्यप्रदेश होते हुए गुजरात जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप  

Google source verification

झालावाड़. विधानसभा चुनाव को लेकर झालावाड़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर नियंत्रण करने को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में गुरुवार को एमपी की सोयतकलां पुलिस ने भूसे की आड़ में एक ट्रक से ले जाई जा रही 335 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

सोयतकलां थाना प्रभारी यशवंत गायकवाड ने बताया कि कंठाल नदी की पुलिया के पास पुलिस को देख एक ट्रक वापस मुडने लगा। संदेह होने पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया और चालक गोसाईराम पुत्र किस्तुरराम जाट निवासी धन्ने का तला थाना सदर जिला बाड़मेर को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ट्रक को लेकर थाने पहुंचे। पूछताछ में चालक ने ट्रक में सोयाबीन होना बताया। पुलिस ने तिरपाल हटाकर ट्रक की तलाशी ली तो धान का भूसा मिला। इसके बाद भूसे के नीचे तलाशी ली। उसके नीचे अंग्रेजी शराब की 335 पेटियां मिली। आरोपी ने बताया कि वह यह शराब जयपुर से गुजरात ले जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बरामद 335 पेटी शराब की कीमत करीब 32 लाख 16 हजार रुपए है।

अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

झालरापाटन. सदर थाना पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध चार पेटी बियर, एक पेटी अंग्रेजी शराब और दो पेटी देशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस की विशेष शाखा और सदर थाना पुलिस ने तीतर वासा मार्ग पर पत्थर की कोट की आड़ में अवैध शराब बेचते हुए तीतर वासा निवासी विशाल नागर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चार पेटी अंग्रेजी शराब बियर की 48 बोतल, एक पेटी अंग्रेजी शराब जिसमें 48 पव्वे व 6 हाफ व दो पेटी देशी शराब जिसमें 96 पव्वे बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्रवाई उप अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन में सदर थाना अधिकारी विजय सिंह विशेष टीम के सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की।