27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalawar Accident: पुलिया से नीचे गिरी बाइक, ससुर और दामाद की हुई मौत, कार्यक्रम से घर लौट रहे थे दोनों

झालावाड़ में बाइक असंतुलित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में ससुर और दामाद की मौत हो गई। दोनों पारिवारिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे।
2 min read
Google source verification
Jhalawar Accident

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर मौजूद परिजनों का फोटो: पत्रिका

Rajasthan Road Accident: झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ससुर और दामाद की मौत हो गई। दोनों जिस बाइक पर सवार थे वह टोडरी जगन्नाथ रोड पर तलवाड़ा के पास एक पुलिया पर असंतुलित होकर नीचे नाले में गिर गई। हादसे के बाद दोनों के शव पूरी रात वहीं पड़े रहे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। जिसके बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मृगवास थाना क्षेत्र के फतेहपुर उमरिया का पुरा निवासी गजराज सिंह (उम्र 45 साल) पुत्र बापूलाल भील अपने ससुर प्रभूलाल (उम्र 80 साल) पुत्र घीसालाल भील के साथ एक बाइक पर घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि दोनों बड़े दामाद के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वहां से शाम 5 बजे वापस निकले थे लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचे। घर वाले उन्हें ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिले। जिसके बाद सुबह उन्हें हादसे की जानकारी मिली।

पुलिया के मोड़ पर बिगड़ा बाइक का संतुलन

दरअसल झालावाड़ के टोडरी जगन्नाथ-तलवाड़ा मार्ग पर पुलिया के मोड़ के पास बाइक अचानक असंतुलित होकर फिसल गई और नीचे नाले में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रात होने के कारण किसी राहगीर की नजर उन पर नहीं पड़ी। शुक्रवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे बाइक और शव पड़े देखा जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झालावाड़ की मनोहरथाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटा और बहू सहित परिवार के अन्य सदस्य शवों को देखकर बिलख पड़े। पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। जिसके बाद पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। वहीं शव के घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक साथ पिता और पति का शव देखकर युवती बेहोश हो गई।