20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश की सरकार का ढ़ेरा आज से झालावाड़ में

    - कई लोग आज करेंगे स्वागत
less than 1 minute read
Google source verification
State government's camp in Jhalawar from today

प्रदेश की सरकार का ढ़ेरा आज से झालावाड़ में



झालावाड़.राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के झालावाड़ पहुंचने के बाद राजस्थान सरकार के विधायक व मंत्रियों सोमवार से ही झालावाड़ पहुंच जाएगी।विधायक एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार सुबह 8 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे झालावाड़ पहुंचेगे। वहीं कृषि विपणन एवं सम्पदा स्वतंत्र प्रभार पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग मंत्री मुरारी लाल मीणा सोमवार सुबह 8 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे झालावाड़ पहुंचेगे। 5 दिसम्बर को सुबह 8 बजे झालावाड़ से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री भी आएंगे-
उच्च शिक्षा विभाग, आयोजना,जनशक्ति,भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, स्टेट मोटर गैराज विभाग,स्वतंत्र प्रभार, गृह एवं न्याय विभाग के मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव 8बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे झालावाड़ पहुंचेगे। इसके बाद सायं 6 बजे झालावाड़ से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।

जल संसाधन मंत्री भाटी आए-
उर्जा, जल संसाधन, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना एवं जल संसाधन,आयोजना विभाग राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी शनिवारको पहुंच गए।

चौधरी दिन के दौरे पर -
राज्य क्रीडा परिषद,युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी सोमवार सुबह 8.15 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे झालावाड़ पहुंचेगे एवं रात्रि विश्राम झालावाड़ में करेंगे।

खाचरियावा भी दौरे पर-
खाद्य व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सोमवार सुबह 9 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे झालावाड़ पहुंचेगे। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर राधेश्याम डेलू ने दी।