
जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं निकलने लगा, यात्री कोच से उतर कर भागे, इमरजेन्सी में रोकी ट्रेन
झालावाड़, भवानीमंडी। दौड़ती हुई जोधपुर- इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को अचानक धुआं निकलने लगा। यह देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कम्प मच गया। ट्रेन में धुंआ निकलने की रेलवे प्रशासन को सूचना मिलते ही आपात स्थिति में कोटा जिले के रांवठा रोड स्टेशन पर इमरजेन्सी में ट्रेन को खड़ा करना पड़ा। यहां विशेषज्ञों ने जांच की। जोधपुर- इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक ब्लॉक हो गए थे। डी.2 एवं डी.4 कोच से धुंआ निकलने लग गया। इससे यात्री कोच से उतार कर ट्रैक पर आ गए। आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन। रांवठा रोड़ स्टेशन के पास की घटना है। विशेषज्ञों ने परीक्षण करने के बाद ट्रेन को आगे जाने दिया गया है। इस मामले की रेलवे के आला अधिकारी ने भी जानकारी ली।
पार्षद ने निर्माण कार्य के मांगे 5 लाख रुपए, मामला दर्ज किया
झालावाड़ ञ्च पत्रिका. कोतवाली में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ अवैध चौथ वसूली का मामला दर्ज हुआ है। कोतवाली सीआई चन्द्रज्योति शर्मा ने बताया कि मंगलपुरा निवासी विवेकसिंह परमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वार्ड 33क ा कांग्रेस पार्षद साजिद खान उसके हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सांसद कार्यालय के पास मकान न.1 जे 8 में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमे छत तक का निर्माण हो रहा है। करीब दो माह से पार्षद साजिद खान बिना किसी कारण अवैध रूप से पैसे की मांग कर रहा है। करीब 20 दिन पूर्व खान मंगलपुरा में मिला और उसने मुझे कहा कि तुझ से इतने दिनों से पैसो की मांग कर रहा हूं पर तेरे समझ में नहीं आ रहा है। तेरे निर्माण को नगर परिषद से तुडवाना पडेगा तब समझ में आ जाएगी। इस पर मैंने उनसे पूछा की तुहे मुझ से क्या चाहिए तो साजिद खान ने कहा तुहे 5 लाख रुपए देने होगे। मैने पांच लाख देने से मना किया तो मुझे धमकियां देने लगा कि जो निर्माण किया है पूरा तुडवा दूंगा। इस पर मैने कहा कि मै इसकी रिपोर्ट पुलिस में दूंगा तो वो आग बबूला होकर गाली,गलोज करने लगा और बोला तुझे झालावाड़ छुडवा दूंगा और मुझे जान से मरवाने की धमकी मैंने डर के निर्माण कार्य बंद करवा दिया। पार्षद खान का पक्ष लेने के लिए फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया।
Published on:
29 Jul 2022 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
