6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे सूर्य देव

सूर्य के दक्षिणायन की शुरुआत

2 min read
Google source verification
मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे सूर्य देव

मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे सूर्य देव

सुनेल. सूर्य देव शुक्रवार से अपनी राशि बदलने वाले हैं। इस दिन सूर्यदेव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसी वजह से इस दिन को कर्क संक्रांति के रूप में जाना जाता है। इसके बाद 17 अगस्त तक सूर्य इसी राशि में गोचर करेंगे। कर्क संक्रांति से ही सूर्य के दक्षिणायन की शुरुआत होती है और आने वाले महीनों में वो दक्षिण की तरफ दिखाई देते हैं। सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। हालांकि इस राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर मेष, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों पर होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों का नतीजा आपके पक्ष में आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए यह सही समय है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। कन्या राशि के लोगों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। घर में धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हंै। निवेश के लिए समय बेहतर है। तुला राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग है। व्यापारियों को लाभ होगा। हालांकि सेहत को लेकर सावधान रहें। वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय उत्तम है। व्यापार में लाभ होने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन भी बेहतर होगा। सरकारी कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। सेहत में पहले की तुलना में सुधार होगा। नए काम की शुरुआत के लिए यह सही समय है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। कन्या राशि के लोगों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। घर में धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हंै। निवेश के लिए समय बेहतर है। तुला राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग है। व्यापारियों को लाभ होगा। हालांकि सेहत को लेकर सावधान रहें। वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय उत्तम है। व्यापार में लाभ होने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन भी बेहतर होगा। सरकारी कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। सेहत में पहले की तुलना में सुधार होगा।