
झालावाड़. कालीसिंध नदी की चंगेरी पुलिया पर रविवार को कार समेत नदी में डूबे तीसरे व्यक्ति का शव सोमवार सुबह एनीकट के पास मिला, जबकि चौथे व्यक्ति का शाम छह बजे गागरोन दुर्ग के नीचे बुर्ज के पास से मिला।
। मंडावर थानाधिकारी महावीर प्रसाद वर्मा ने बताया कि तीन घंटे के सर्च अभियान के बाद सोमवार सुबह करीब दस बजे एसडीआरएफ की टीम ने लेखराज [31] पुत्र मोहनलाल माली का शव काली सिंध नदी में एनीकट के पास से निकाला। चौथे व्यक्ति शिक्षक वेणुगोपाल का शव शाम करीब छह बजे मिला, जिके एसआरजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।
इससे पहले रविवार शाम हरिबल्लभ और नीरज सिंह के शव कार से निकाले गए थे। चारों व्यक्ति कुदायला के रहने वाले थे। रविवार दोपहर को गागरोन दुर्ग जाते समय चंगेरी पुलिया पर तेज बहाव के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर काली सिंध नदी में डूब गई थी।
Published on:
26 Aug 2025 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
